Publish Date: Thu, 14 Dec 2017 (15:51 IST)Updated Date: Thu, 14 Dec 2017 (15:57 IST)
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गुरुवार को उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी राकेश लोधी (22) को सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि आरोपी ने 2 दिन पूर्व तुरहाई गांव में एक महिला से दुष्कर्म किया था। आरोपी महिला का रिश्ते में देवर बताया गया है। वह कुछ दिन पहले ही दुष्कर्म के एक अन्य मामले में जमानत पर छूटकर आया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की गई जा रही है। (वार्ता)