मध्यप्रदेश में तीन जनवरी को शिवराज कैबिनेट का विस्तार,सिलावट-राजपूत फिर बनेंगे मंत्री

विकास सिंह
शुक्रवार, 1 जनवरी 2021 (15:40 IST)
भोपाल। आखिरकार मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट का बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल विस्तार पर सस्पेंस साल के पहले दिन जाकर खत्म हो गया है। तीन जनवरी को होने वाले शिवराज कैबिनेट को विस्तार में सिंधिया खेमे से आने वाले तुलसी सिलावट और गोविंद राजपूत मंत्री पद की शपथ ले सकते है। इसके साथ फिलहाल कैबिनेट की किसी अन्य चेहरे के शामिल होने की संभावना बहुत कम है। 
 
उपचुनाव के दौरान संवैधानिक प्रावधानों के चलते इस्तीफा देने वाले सिंधिया सर्मथक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत का फिर से कैबिनेट मंत्री बनाया जाना तय है। उपचुनाव में दोनों ही नेताओं के बड़े अंतर से हुई जीत ने उनके फिर से मंत्री बनने के दावों को और अधिक पुख्ता कर दिया था। 
 
सिंधिया के बेहद करीबी माने जाने वाले तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत प्रदेश में पिछले मार्च में सत्ता परिवर्तन के बाद शिवराज कैबिनेट में मंत्री बने थे। तुलसी सिलावट के पास जल संसाधन और गोविंद सिंह राजपूत के पास परिवहन और राजस्व जैसे बड़े और मलाईदार विभाग थे। ऐसे में अब मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इन दोनों मंत्रियों को क्या विभाग मिलते है इस पर भी लोगों की निगाहें है। 
 
कोरोना संक्रमण के चलते राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सीमित संख्या में लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगा। मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार सुबह लखनऊ से भोपाल आएगी।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

अंदर से कैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है पाकिस्तान

दक्षिण पश्चिम मानसून की परिस्थितियां अनुकूल, अनेक राज्यों में बारिश की संभावना, दिल्ली में उड़ानों का मार्ग बदला

Coronavirus : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में 363 नए केस आए सामने

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू जेट ध्वस्त

MP : सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कटनी, दतिया SP और चंबल IG-DIG हटाए गए

अगला लेख