MP : CM शिवराज बोले- सहन नहीं होगा सनातन धर्म का अपमान

Webdunia
सोमवार, 11 सितम्बर 2023 (18:08 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी धर्मों का आदर करते हैं, लेकिन किसी को सनातन का अपमान नहीं करना चाहिए और ये सहन भी नहीं होगा। चौहान यहां प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना पूरी होने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन के लिए आए थे। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि सनातन धर्म आज से नहीं है, इसका ना आदि था, ना अंत है। 
 
सनातन पर अंगुली उठाने वाले इसके पहले भी हुए हैं। कई लोगों ने हमारे देश पर हमले किए, पर वो सनातन संस्कृति को समाप्त नहीं कर पाए।
 
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति अद्भुत है। वसुधैव कुटुंबकम से लेकर सर्वे भवंतु सुखिन: तक, सब कुछ हिंदुत्व में है। भौतिकता की अग्नि में चल रही विश्व मानवता को शांति पथ का दर्शन सनातन ही दे सकता है। हम सभी धर्मों का आदर करते हैं, पर किसी को सनातन का अपमान नहीं करना चाहिए, ये सहन भी नहीं होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मिला जीवनदान, मौत की सजा रद्द

कैसे रेंगने वाले शहर में बदला बेंगलुरु

LIVE: संसद में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, पीएम मोदी देंगे जवाब

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 2 की मौत, घरों में घुसा मलबा

अगला लेख