Hanuman Chalisa

इस तरह बची जहरीली नागिन (वीडियो)

कीर्ति राजेश चौरसिया
शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 (20:07 IST)
छतरपुर। यहां कुंए में नागिन के गिर जाने का मामला सामने आया है।  यह नागिन कुंए में गिर गई थी। इस नागिन के खौफ से लोगों ने कुंए से पानी भरना बंद कर दिया था। नागिन के कुंए से निकल जाने के बाद अब इलाके के लोगों की जान में जान आई है।
मामला छतरपुर शहर के फूला देवी मंदिर के पास का है, जहां एक कुंए में नागिन गिर गई थी। जानकार लोगों के मुताबिक नागिन भले ही छोटी थी, लेकिन बहुत ही जहरीली और दुर्लभ थी। बताया जाता  है कि नागिन के सिर पर पदम् था।  इस नागिन का जहर किसी के भी शरीर में पहुंचकर व्यक्ति को पलभर में मौत की नींद सुला सकता था। 
 
खौफ के कारण नहीं भरा पानी : खतरनाक नागिन के भय के चलते पिछले 3 दिनों से कोई भी कुंए पर नहीं गया और न ही किसी ने पानी भरा। लोगों को डर था कि कहीं रस्सी, बाल्टी में या बर्तनों में चढ़कर न आ जाए। पूरे मामले की जानकारी शहर के सांप पकड़ने वाले युनुस मोहम्मद को दी गई। युनुस ने नागिन को रस्सी में कटीली झाड़ी बांधकर कुंए में डाला और 2 घंटों के अथक प्रयास के बाद सकुशल ज़िंदा निकाला। यूनुस पेशे से सिलाई का काम करते हैं, लेकिन जहरीले जीव-जंतुओं को पकड़ना उनका शौक है। अब तक वे जिलेभर में रहवासी इलाकों से हजारों सांपों जीव-जंतुओं को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर चुके हैं।  वन्य अधिकारी इन जंतुओं को जंगल में छोड़ देते हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख