Hanuman Chalisa

आठवीं पास लड़की ने एमपी पुलिस को 'ठगा'

Webdunia
इंदौर। यदि पुलिस ही झांसे में आ जाए तो फिर आम आदमी की तो बिसात ही क्या। हाल ही में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें आठवीं पास एक शातिर लड़की ने मध्यप्रदेश की पुलिस को ही चूना लगा दिया। यह लड़की सालों से पुलिस को झांसा दे रही थी। हालांकि इस मामले में पुलिस के कई अधिकारी भी शंका के घेरे में हैं। 
 
सोनिया शर्मा नामक यह लड़की कुछ दिन या कुछ माह से नहीं बल्कि पिछले 10 साल से मध्यप्रदेश पुलिस को बुद्धू बना रही थी। आश्चर्य तो तब हुआ जब यह लड़की पिछले दस महीने से इंदौर के प्रथम बटालियन स्थित ऑफिसर्स मेस में एडीजी की बहन बनकर रुकी रही और किसी को कानोंकान खबर नहीं लगी। यह लड़की एडीजी के नाम पर छोटे पुलिस अधिकारियों पर रौब भी झाड़ती रही।
 
आठवीं पास के अधिकारियों जैसे ठाठ : इस लड़की को सरकारी गाड़ी और गनर भी मिला हुआ था। बताया जाता है कि वह पुलिस आफिसर्स मेस इंदौर, भोपाल और उज्जैन के अफसरों से मीटिंग भी करती थी। कहा तो यह भी जा रहा है कि इंदौर के अलावा उज्जैन और भोपाल में भी यह लड़की अपने कारनामों का अंजाम दे चुकी है।
 
इस शातिर लड़की ने बड़े पुलिस अफसर की बहन या रिश्तेदार बनकर बड़े अधिकारियों से कई काम भी निकलवाए हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि सोनिया ने रौब के दम पर एक बड़े अस्पताल में अपनी कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवा ली।
 
इस तरह फूटा भांडा : इंदौर के पुलिस मेस में एडीजी एसएएफ पवन शर्मा की शादी की सालगिरह मनाई जा रही थी। सोनिया ने इस पार्टी में शामिल होने के लिए पलासिया टीआई से गुलदस्ते लेकर रूम में भेजने के लिए कहा। जब पलासिया टीआई ने इससे इंकार कर दिया तो सोनिया ने सीएसपी ज्योति उमठ से शिकायत कर दी। इसी बीच, टीआई ने इस मामले में एडीजी के स्टेनो से फोन पर पूछताछ कर ली। जब इस मामले की भनक एडीजी अजय शर्मा को लगी तो उन्होंने कहा कि मेरी तो बहन ही नहीं है। 
 
हालांकि इस फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही पुलिस ने सोनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया। लेकिन, इस पूरे मामले में इंदौर के कई अधिकारी सवालों के घेरे में हैं। क्योंकि एक लड़की महीनों पुलिस ऑफिसर्स मेस में रुकी रही और किसी तो खबर तक नहीं लगी। सोनिया के साथ ही पुलिस ने उसके एक साथी को भी हिरासत में लिया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख