Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश को बोदरली गांव में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर आदिवासी विधायक हीरालाल अलावा की स्पेशल रिपोर्ट

वेबदुनिया के लिए आदिवासी विधायक हीरालाल अलावा की खास रिपोर्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bharat Jodo Yatra
webdunia

विकास सिंह

, बुधवार, 23 नवंबर 2022 (13:24 IST)
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज मध्यप्रदेश में अपने सफर का आगाज कर दिया है। बुधवार सुबह राहुल गांधी ने बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। बोदरली गांव में राहुल गांधी का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बोदरली गांव में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागात मंच परम ध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ,नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के साथ कांग्रेस के आदिवासी विधायक डॉ हीरालाल अलावा भी शामिल हुए।

‘वेबदुनिया’ पर पढ़िए कांग्रेस के आदिवासी विधायक हीरालाल अलावा की जुबानी राहुल गांधी की मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की स्पेशल रिपोर्ट।

स्वागत मंच से राहुल गांधी ने क्या कहा?- बुरहानपुर के स्वागत मंच पर राहुल गांधी ने तिंरगा झंडा लहराने के बाच मंच से लोगों को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा के उद्धेश्य के बारे में विस्तार से बताया। सबसे पहले आइए जानते है कि राहुल गांधी ने क्या कहा।

“यह यात्रा हमने कन्याकुमारी में शुरु की थी और यात्रा की शुरुआत में विपक्षी पार्टियों ने कहा था कि यात्रा 3700 किलोमीटर लंबी है और यह पैदल पूरी नहीं की जा सकती। अब हम मध्यप्रदेश में आए और यहां 370 किलोमीटर चलेंगे और यात्रा में जो तिरंगा है, उसको श्रीनगर में लहराएंगे और इसको कोई नहीं रोक सकता। यात्रा के पीछे दो-तीन लक्ष्य है। सबसे पहला जो नफरत हिंसा और डर हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है उसके खिलाफ यह यात्रा है। देखिए तरीका क्या है भाजपा का सबसे पहले डर फैलाओ जिनके दिल में डर,युवा के मन में डर बेरोजगारी फैलाकर, किसानों के मन में डर फसला का पैसा नहीं देकर,बीमा का पैसा न देकर, कर्जा नहीं माफ कर, मजदूरों के दिल में डर मनरेगा का पैसा नहीं देकर। यह पहले डर फैलाते है फिर जब डर फैल जाते है तो हिंसा में बदल देते हैं। हिंसा डर का एक रूप है,जो डरता नहीं है वह हिंसा नहीं कर सकता। जो डरता हैं वहीं हिंसा करता है। भारत जोड़ो यात्रा का पहला लक्ष्य हिंदुस्तान में से डर को खत्म करना है। हिंदुस्तान में किसी को डरने की जरूरत नहीं है”।
webdunia

इसके बाद राहुल गांधी ने मंच से सामने खड़े 5 साल के बच्चे रूद्रा से बात की और पूछा कि वह क्या बनना चाहते है। रूद्रा ने बताया डॉक्टर। राहुल गांधी ने रूद्रा को मंच पर बुलाया। राहुल ने कहा कि रूद्रा डॉक्टर बनाना चाहता है। इसका सपना है कि वह एक दिन यह डॉक्टर बनेगा। लेकिन आज के हिंदुस्तान में रूद्रा का सपना पूरा नहीं हो सकता है। 70 दिन की यात्रा में मैं युवाओं से मिल रहा हूं, युवा में कोई इंजीनियर और कोई डॉक्टर बनाना चाहता हैष लेकिन सब कुछ प्राइवेट हो चुका है, अगर आपको डॉक्टर बनना है तो मोटी फीस चुकानी होगी,  इसलिए रूद्रा डॉक्टर नहीं बन पाएगा। हिंदुस्तान में 3 से चार अरबपति जो भी सपना देखना चाहते है उसे पूरा कर पाते हैं। सब कुछ उनके हाथ मे है। ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए। वहीं राहुल गांधी ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए मंच से लोक कलाकार रीना पवार से सिलेंडर का दाम पूछा औऱ कहा कि यूपीए की सरकार थी तो सिलेंडर 400 का था आज 1200। यूपीए सरकार में पेट्रोल 60 रुपए था और आझ 100-107 रुपए। यह पैसा कहां जा रहा है, तीन चार उदयोगपतियों की जेब में।

राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में यात्रा शुरु हो रही है। आपके गले मिलेंगे, बातें होंगी। हम 7 से 8 घंटे चलते है। यात्रा के दौरान हम अपनी बात नहीं रखते। मन की बात नहीं, आपके मन की बात सुनते हैं। किसान, युवाओं और व्यापरियों की बात सुनते हैं। यात्रा में लाखों बेरोजगार युवा और किसान जुड़ेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थकान होगी।
webdunia

राहुल गांधी के साथ मेरी मुलाकात-मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए बोदरली में बनाए गए मंच पर राहुल गांधी खुद आगे बढ़कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे। मैं भी मंच मौजूद था। मंच पर राहुल गांधी ने खुद अपने पास बुलाया और हाथ मिलाया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी भी राहुल गांधी जी के साथ थे।

मेरे नजरिए से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आम लोगों से मिलने और उनको करीब से जनाने का एक मौका है। यात्रा का उद्देश्य सभी लोगों को जोड़ना है। आज राहुल गांधी से मिलकर कई नई उर्जा और हौंसला मिला है कि हम आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए और मजूबती के साथ खड़े है उसके लिए लड़े।

राहुल गांधी के सामने आदिवासियों की बात रखूंगा-भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से आगे मुलाकात कर उनके संविधान की पांचवी और छठवीं अनुसूची के साथ जल-जंगल-जमीन पर हक के लिए आदिवासी समाज जो लंबे समय से संघर्ष कर रहा है, उसको विस्तार से रखूंग। मध्यप्रदेश का आदिवासी समाज अपने आधिकारों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहा है इसमें ग्राम सभाओं को सशक्त करने के साथ आदिवासी युवाओं को आर्थिक रूप से कैसे मजबूत बनाए ऐसे प्रमुख विषयों पर राहुल गांधी से आगे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चर्चा करूंगा।

मध्यप्रदेश का आदिवासी आज सत्ता के केंद्र में खड़ा है और आदिवासी समाज अपने हक और अधिकार को लेकर जागरूक हो चुका है। आदिवासियों को संविधान में जो विशेष अधिकार मिले है उसको लेकर आदिवासी अपनी लड़ाई लड़ रहा है। प्रदेश का आदिवासी एकजुट होकर संघर्ष कर रहा है, आदिवासी समाज की राजनीतिक जन जागरूकता को देखते हुए राजनीतिक पार्टियां 75 सालों में पहली बार गंभीर हुई है और उनको रिझाने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी जी से मुलाकात में पार्टी में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के साथ अगामी विधानसभा चुनाव में आदिवासी नेतृत्व को मौका देने पर भी चर्चा करूंगा।

राहुल गांधी देश के युवा और ईमानदार नेता है, इसमें कोई दो मत नहीं है। गरीब आदिवासी वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राहुल गांधी का हमेशा से एक विजन रहा है और हम सभी उनके नेतृत्व में इस विजन को साकार करने की पूरी कोशिश कर रहे है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डिनर में क्या खाएं क्‍या न खाएं? विकल्पों की सूची ने खड़ी कर दी नई मुसीबत