Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MP : मोहन यादव के परिजन बोले- यह महाकाल का आशीर्वाद

हमें फॉलो करें Mohan Yadav
भोपाल , सोमवार, 11 दिसंबर 2023 (23:42 IST)
Statement of Mohan Yadav's family members : मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिजन और उनके गृहनगर उज्जैन के लोग सोमवार को जश्न मनाते नजर आए और कहा कि भगवान महाकालेश्वर के आशीर्वाद से उन्हें मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिलने जा रहा है।
 
उज्जैन में अत्यधिक संरक्षित महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 'ज्योतिर्लिंगों' में से एक है और यहां के लोगों के जीवन का एक अभिन्न अंग है। मनोनीत मुख्यमंत्री की पत्नी सीमा यादव ने कहा, मोहन यादव को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। यह उन्हें महाकाल बाबा (भगवान महाकालेश्वर) का आशीर्वाद है। उन्हें (यादव को) जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
 
उनके बेटे वैभव यादव ने कहा कि हर कोई इस फैसले से खुश है और भगवान महाकालेश्वर के आशीर्वाद से उनके पिता राज्य का उसी तरह विकास करेंगे जैसे उज्जैन का हुआ है। शाम को यादव के नाम की घोषणा के बाद उनके आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आगंतुकों का आना-जाना लगा रहा।
 
एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि उन्होंने भाजपा द्वारा सौंपे गए सभी कार्यों को पूरा किया है। यादव का दृष्टिकोण 'विकास और संस्कृति' पर केंद्रित है। पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बड़ी भीड़ उज्जैन के टॉवर चौक पर एकत्र हुई और पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। उन्होंने यादव के स्वागत में नारे लगाए और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
 
इससे पहले शाम को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक मोहन यादव (58) को मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। इससे उनके लिए मप्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त हो गया। (इनपुट भाषा) (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत की जैव अर्थव्यवस्था 8 साल में 8 गुना हुई : मनसुख मांडविया