मप्र में रोज औसतन 3 किसान-कृषि मजदूर लगा रहे हैं मौत को गले

Webdunia
सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (19:27 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में रोज औसतन 3 किसान-कृषि मजदूर विभिन्न कारणों से अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के सवाल के लिखित जवाब में गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर ने ये जानकारी दी।
 
मंत्री ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में 16 नवंबर 2016 के बाद से अब तक (3 महीने की अवधि में) कुल 1,761 लोगों ने आत्महत्या की है जिनमें 106 किसान, 181 कृषि मजदूर और 160 छात्र शामिल हैं। जवाब के मुताबिक फसल खराब होने या कर्ज नहीं चुका पाने के कारण आत्महत्या करने वालों की संख्या पूरे प्रदेश में मात्र 1 है।
 
किसानों की आत्महत्या के सबसे ज्यादा मामले आलीराजपुर (10) में सामने आए हैं, वहीं कृषि मजदूरों की आत्महत्याओं के मामले में बड़वानी (25) सबसे ऊपर है। छात्रों की आत्महत्याओं के सबसे ज्यादा मामले भोपाल (11) में सामने आए हैं। इस अवधि में सागर में कुल 101 लोगों ने अपनी इहलीला समाप्त की, जो प्रदेशभर में सबसे ज्यादा है।
 
जवाब के मुताबिक प्रदेश में इस अवधि में 349 लोगों ने पारिवारिक कारणों के चलते, 294 ने मानसिक तनाव, 176 ने बीमारी और 104 ने नशे के कारण और 45 ने प्रेम-प्रसंग के चलते ये कदम उठाया। सरकार ने 504 मामलों में जांच जारी होने की और 298 मामलों में अन्य कारण होने की जानकारी दी है। (वार्ता) 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख