डॉ. मोहन यादव ने ली मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी, अमित शाह समेत दिग्गज नेता रहे मौजूद

विकास सिंह
बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (11:30 IST)
भोपाल। डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए है। आज राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहें।

प्रदेश में पांचवी बार सत्ता में काबिज हुई भाजपा के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तप प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पावर, गजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो और उपमुख्यमंत्री वाई पैटन, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा शामिल हुए।

डॉ मोहन यादव के साथ प्रदेश के दो डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को भी राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। लाल परेड ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, निर्वतमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए।  

आज केवल शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के साथ केवल दो उपमुख्यमंत्रियों ने शपथ ली। कैबिनेट के अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण बाद में किया जाएगा। मध्यप्रदेश में भाजपा ने जिस तरह से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चौंकांया है उसके बाद यह माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में अधिकांश नए चेहरे दिखाई देंगे। कैबिनेट विस्तार को लेकर ल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवाद का आका पाकिस्तान कैसे बन गया UNSC का अध्यक्ष? जानें कब तक रहेगी कुर्सी पर और क्या होंगी खास पॉवर्स

Kolkata college gang rape: पुलिस ने आरोपियों को अपराध स्थल ले जाकर घटना का नाट्य रूपांतरण किया

त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर पीएम मोदी, कांग्रेस को क्यों याद आईं इंदिरा गांधी?

भाजपा विधायक ने की बीजद की महिला नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी, ओडिशा में छिड़ा राजनीतिक विवाद

रूस ने अफगानिस्तान में तालिबान शासन को दी मान्यता, ऐसा करने वाला वह पहला देश

अगला लेख