इंदौर में दुष्कर्म की शिकार किशोरी हुई गर्भवती, पिता और किराएदार गिरफ्तार

खजराना पुलिस थाने के प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित लड़की को 7 माह का गर्भ है और उसकी दादी शनिवार को उसे अपने साथ लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंची थी।

Webdunia
सोमवार, 8 नवंबर 2021 (00:32 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में 15 वर्षीय लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में उसके पिता और किरायेदार को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
खजराना पुलिस थाने के प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित लड़की को 7 माह का गर्भ है और उसकी दादी शनिवार को उसे अपने साथ लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंची थी।
 
उन्होंने पीड़ित लड़की के हवाले से बताया कि 36 वर्षीय पिता ने कथित तौर पर नशे में धुत होकर उसके साथ एक बार बलात्कार किया, जबकि उसके घर में बतौर किरायेदार रहने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति ने उसे 5-6 बार दुष्कर्म का शिकार बनाया।
 
वर्मा ने बताया कि हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उनका दावा है कि उन्हें नाबालिग लड़की के साथ एक-दूसरे की करतूतों के बारे में पता नहीं था। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की के सात माह की गर्भवती होने के मद्देनजर पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं उसके परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को छिपाने की कोशिश तो नहीं की?
 
थाना प्रभारी के मुताबिक लड़की के साथ दुष्कर्म के सिलसिले की शुरुआत इस साल मार्च से हुई और मामले के अलग-अलग पहलुओं पर जांच जारी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख