Hanuman Chalisa

मंदसौर में बवाल : उग्र हुए किसान, समझाने गए कलेक्टर से मारपीट

Webdunia
बुधवार, 7 जून 2017 (10:44 IST)
मंदसौर। पुलिस गोलीबारी में किसानों की मौत से गुस्साएं लोगों ने बरखेड़ापं‍त गांव में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों को समझाने गए डीएम स्वतंत्र कुमार सिंह के साथ जमकर मारपीट भी की गई। 
 
ALSO READ: किसानों की मौत पर बवाल, आज मध्यप्रदेश बंद...
मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में किसानों के आंदोलन के बीच मंदसौर जिले में हालात आज भी तनावपूर्ण बने हुए हैं और आंदोलनकारियों ने कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह के साथ मारपीट तक कर दी।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार कलेक्टर जिले के बरखेडापंत गांव में सुबह आंदोलनकारियों को समझाने गए थे तभी कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ लोग उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार कर रहे हैं। 
 
मंदसौर जिले के बरखेडापंत गांव में किसानों ने मंगलवार को गोलीचालन में मृत एक किसान का शव सडक पर रख दिया था। इसकी सूचना मिलने पर कलेक्टर आंदोलनकारियों को समझाने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने कलेक्टर को पीछे से मारना शुरू कर दिया। वे आगे बढ़ते रहे और कुछ लोग उनके साथ मारपीट करके चिल्लाते रहे। कुछ लोग उन्हें बचाकर आगे ले गए। 
 
मंदसौर जिले के पिपल्यामंडी में आंदोलन उग्र होने के कारण पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अश्रुगैस के गोले छोडे और कथित तौर पर गोलियां भी चलाईं। गोलियां लगने के कारण छह किसानों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। इन घटनाओं के बीच पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच पिपल्यामंडी और आसपास के इलाकों में जमकर हिंसक घटनाएं और उपद्रव हुआ। 
 
इस बीच राज्य के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कल भोपाल में मीडिया से चर्चा में दावा किया कि पुलिस की गोलियों से किसानों की मौत नहीं हुई है। इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच में स्पष्ट हो जाएगा कि किस वजह से किसानों की मौत हुई है।
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख