मध्यप्रदेश के पेंच बाघ अभयारण्य में बाघिन टी-4 ने दिया 4 शावकों को जन्म

Webdunia
मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (22:18 IST)
सिवनी (मप्र)। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले स्थित पेंच बाघ अभयारण्य में बाघिन टी-4 ने 4 शावकों को जन्म दिया है। बाघिन अब तक कुल 5 बार में 20 शावकों को जन्म दे चुकी है। 'पाटदेव' नाम से मशहूर इस बाघिन टी-4 का जन्म साल 2010 में 'सुपरमॉम कॉलरवाली बाघिन' से जन्मे 5 शावकों के साथ हुआ था जिसके नाम पर 29 शावकों को जन्म देने का विश्व कीर्तिमान दर्ज है।
 
पेंच बाघ अभयारण्य के उप क्षेत्र संचालक रजनीश सिंह ने कहा कि पाटदेव बाघिन (टी-4) के 4 नन्हे शावकों को सोमवार, 9 जनवरी को सफारी के दौरान पर्यटकों ने भी देखे हैं। उन्होंने कहा कि इस बाघिन ने पेंच के जंगल में 5वीं बार 4 शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले इस बाघिन ने 2014 से 2020 के बीच अलग-अलग साल में कुल 4 बार में 16 शावकों को जन्म दिया था।
 
सिंह ने बताया कि साल 2014 में बाघिन ने पहली बार 4 शावकों को जन्म दिया था जिसमें से 2 नर शावकों की मौत हो गई थी, शेष सभी वयस्क होने तक बाघिन के साथ रहे। 5वीं बार में बाघिन ने 4 शावकों को जन्म दिया है। बाघिन अब तक 5 बार में 20 शावकों को जन्म दे चुकी है। टी-4 बाघिन की उम्र वर्तमान में 12 साल है, जो पूरी तरह स्वस्थ है।
 
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह सफारी कर रहे पर्यटकों के सामने से जैसे ही जंगल की कच्ची सड़क पार करती पाटदेव बाघिन निकली, उसके पीछे-पीछे करीब 2 माह उम्र के नन्हे 4 शावक चहलकदमी करते सड़क पर आ गए। बाघिन के साथ 4 नन्हे शावकों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। पर्यटकों ने मोबाइल व कैमरे पर बाघिन और नन्हे शावकों के वीडियो, फोटो रिकॉर्ड कर लिए। इंटरनेट पर बाघिन और उसके नन्हे शावकों के वीडियो खूब प्रसारित हो रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक कॉलरवाली बाघिन की विरासत को पाटदेव बाघिन आगे बढ़ा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादी हमलों के पीड़ित और अपराधी को समान नहीं समझा जाना चाहिए : विक्रम मिसरी

MP : भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मामले को लेकर पार्टी ने दिया यह बयान

राहुल गांधी का डीयू दौरा विवादों में, विश्वविद्यालय ने जताया ऐतराज, भाजपा ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी, भारत-PAK के बीच जंग के हालात ले सकते थे खतरनाक मोड़

पिता को मरणोपरांत 'कीर्ति चक्र' से सम्मानित किए जाने पर बेटे ने कहा- इस सम्मान के लिए शुक्रिया पापा

अगला लेख