Hanuman Chalisa

मोरटक्का पुल के पिलर में दरार से हड़कंप, NHAI ने बंद की वाहनों की आवाजाही

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2022 (07:47 IST)
बड़वाह। मध्यप्रदेश में बड़वाह के पास नर्मदा नदी पर बने मोरटक्का पुल के एक पिलर में दरार दिखने के बाद हड़कंप मच गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम ने पुल की जांच की और रिपोर्ट आने तक पुल पर यातायात रोक दिया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों इलाके में हुई भारी बारिश के बाद मोरटक्का में भी नर्मदा उफान पर थी, बुधवार शाम को जब पुल से पानी नीचे आया तो पिलर में दरार नजर आई। 
 
कहा जा रहा है कि यह दरार खेड़ीघाट के पास दूसरे नंबर के पिलर में दिखाई दी। हालांकि स्थानीय लोगों का दावा है कि यह दरार पुरानी है। बहरहाल पिलर पर दरार होने की सूचना के बाद एनएचआई के इंजीनियरों ने निरीक्षण किया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

68 साल पुराने मोरटक्का पुल के बंद होने से इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर ट्रैफिक थम गया है। यह पुल कई बार भीषण बाढ़ का सामना कर चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

अगला लेख