Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मप्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

हमें फॉलो करें मप्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

भोपाल , शनिवार, 6 जनवरी 2024 (00:52 IST)
Transfer of officers in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों की झड़ी लग चुकी है। इंदौर और भोपाल के कलेक्टर पहले ही बदले जा चुके हैं। 
 
अब सरकार ने दो डीआईजी और 17 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। डीआईजी आरआरएस परिहार को डीआईजी जबलपुर रेंज से डीआईजी पुलिस मुख्‍यालय बनाया गया है। वहीं, पुलिस मुख्‍यालय से टीके विद्यार्थी को जबलपुर रेंज का डीआईजी बनाकर भेजा गया है। 
webdunia
जिन प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। जितेन्द्र सिंह चौहान को क्षेत्रीय उपायुक्त भू-अभिलेख इंदौर संभाग बनाया गया है। इंदौर से डिप्टी कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम को झाबुआ डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। 
webdunia





webdunia
Edited by: Vrijendra singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी बोले, भारतीय सेना 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति का प्रतीक