मोदी के नेतृत्व में भारत एक नए शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा : CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री यादव इंदौर में 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान की यात्रा में हुए शामिल

Webdunia
Chief Minister Dr. Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान' के तहत बुधवार को आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नए दौर में प्रवेश कर चुका है और अब कोई भी अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। हमारी जांबाज सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर भारत की शक्ति का परिचय कराया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर में 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान' अभियान की यात्रा में शामिल हुए। पूरा शहर राष्ट्र की आन-बान-शान तिरंगे के रंग में रंगा और शहर में देशभक्ति के जोश और जुनून का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। पूरा शहर देशभक्ति पर आधारित गीतों और वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो गया।
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और यात्रा का पूरे मार्ग पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस विशाल यात्रा के हजारों नागरिक सहभागी और साक्षी बने। समाज के हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म के लोग जोश और जुनून के साथ शामिल हुए। यात्रा में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मनोज पटेल, मधु वर्मा, पूर्व विधायक जीतू जिराती तथा सुदर्शन गुप्ता, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, सुमित मिश्रा तथा श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी साथ थे।
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यहां के नागरिकों को लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा लोकतंत्र के प्रहरियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक नए शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है और हमारे तिरंगे की आन, बान और शान पहले से कहीं अधिक बुलंद हुई है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हमारे लिए गौरव का विषय है कि 15 अगस्त को हमारा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने के लिए सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वहीं दूसरी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को मूर्त रूप देने के लिए जन-जन तक स्वच्छता का अलख भी जगाया जा रहा है।
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए इंदौर नगर निगम के स्मार्ट इंदौर हेल्पलाइन (वाट्सएप चेटबॉट सेवा) का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संबोधित करते हुए इंदौर की स्वच्छता यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंदौर लगातार 8 वर्षों से देश में स्वच्छता में अव्वल है। इंदौर अब डिजिटल तकनीकी का उपयोग कर स्वच्छता के कार्यों तथा जनसमस्याओं के निराकरण को त्वरित और अधिक प्रभावी बना रहा है। उन्होंने आज से प्रारंभ हुई स्मार्ट इंदौर हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम को सुमित मिश्रा ने भी संबोधित किया।
 
तिरंगे से सजे रथ में सवार हुए मुख्यमंत्री-नागरिकों का किया अभिवादन : यात्रा में तिरंगे से सजे विशेष रथ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवार हुए। उन्होंने पूरे यात्रा मार्ग में नागरिकों का अभिवादन किया। जगह-जगह नागरिकों ने मुख्यमंत्री जी का उत्साह और उमंग से भव्य स्वागत किया। यह यात्रा ऐतिहासिक राजवाड़ा से शुरू होकर कृष्णपुरा छत्री, जेल रोड, जिला न्यायालय के सामने से होते हुए ऐतिहासिक गांधी हाल में सम्पन्न हुई। 
मंचों से हुआ स्वागत : यात्रा के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों और दुकानों को तिरंगे से सजाया। यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न समाज, व्यापारी वर्ग, खेल संगठनों, औद्योगिक संगठनों आदि द्वारा मंचों के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में युवा, छात्र, छात्राएं, एनसीसी के विद्यार्थी, यूथ क्लब, खिलाड़ी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। यात्रा में विशेष रूप से विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि अपनी पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई दिये। संत समाज, धर्माचार्य, महिलाएं भगवा साड़ी में सम्मिलित हुई। यात्रा में स्वच्छता कर्मी भी विशेष रूप से शामिल हुए।
 
स्वच्छता कर्मियों और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान : इंदौर के स्वच्छता में देश में लगातार आठवीं बार अव्वल रहने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता दीदियों और अन्य बहनों से रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी भी बंधवाई। यह राखी जीरो वेस्ट से बनी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया। 
 
ब्रास बैंड और संगीत मंडली के देशभक्ति के तरानों से गुंजायमान हुआ शहर : यात्रा में देश भक्ति के तराने प्रस्तुत करते हुए ब्रास बैंड शामिल हुए। वहीं अनुसूचित जनजाति समाज की नृत्य मंडली ने भी देश भक्ति गीतों पर पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी। बड़ी संख्या में सिख समाज के अनुयायी भगवा पगड़ी में शामिल हुए। महाराष्ट्रियन समाज के लोगों विशेषकर महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्रों के साथ नासिक ढोल पर प्रस्तुति दी। यात्रा में महापुरुषों की वेशभूषा में सजे युवा भी आकर्षण का केन्द्र रहे।
 
देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा यात्रा के प्रारंभ में देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने अपने उदबोधन में देवी अहिल्या बाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण भी कराया। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किश्तवाड़ के बाद कठुआ में भी बादल फटने से तबाही, 7 की मौत

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन, जो होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा दें या देश से माफी मांगें, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

मुंबई में 10 हजार वाहनों पर लगाया 1 करोड़ रुपए का जुर्माना, दही हांडी उत्‍सव में हुआ यातायात नियमों का उल्लंघन

चुनाव चोरी नहीं होने देंगे, बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत पर गरजे राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी ने की शुभांशु शुक्ला से मुलाकात, अंतरिक्ष यात्रा से लौटे थे 18 दिन बाद

Delhi-NCR में Airtel का नेटवर्क हुआ डाउन, लोगों ने की शिकायत, कंपनी ने दिया यह जवाब

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

मध्यप्रदेश में 22500 पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, सिंहस्थ-28 को देखते हुए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

मेरठ टोल प्लाजा पर सेना के जवान के साथ मारपीट, तनाव के बीच 6 गिरफ्तार, जांच जारी

अगला लेख