Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दमोह पुलिस के खिलाफ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने खोला मोर्चा, लौटाई पुलिस की सुरक्षा

हमें फॉलो करें दमोह पुलिस के खिलाफ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने खोला मोर्चा, लौटाई पुलिस की सुरक्षा
webdunia

विकास सिंह

, गुरुवार, 29 जून 2023 (17:28 IST)
भोपाल। चुनावी साल में मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं की अपनी सरकार के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। इस कड़ी में नया नाम केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का। भाजपा के दिग्गज नेता प्रहलाद पटेल ने दमोह पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर आज दमोह पुलिस का बहिष्कार कर दिया है।

खुद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मीडिया के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आज से हम निजी गार्ड के अलावा दमोह पुलिस की कोई भी सेवाएं नहीं लेंगे। भाजपा सांसद की नाराजगी की वजह दमोह पुलिस की ओर से सुसाइड के केस में भाजपा के एक कार्यकर्ता के खिलाफ केस दर्ज करना है।

दरअसल दमोह के धरमपुरा से सेल्समैन विक्की रोहित की आत्महत्या केस में पुलिस ने भाजपा पार्षद यशपाल ठाकुर तथा भाजपा नेता मोंटी रैकवार समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। इसको लेकर आज बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह पटेल से मिलने पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आत्महत्या मामले में उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की बरीकी से जांच करने की बात कही थी। लेकिन जो दमोह पुलिस ने किया है, वह जल्दबाजी है। पुलिस ने जल्दबाजी में कार्रवाई की है। यशपाल मेरे कार्यकर्ता है और मैं हर कीमत पर उनके साथ है। पुलिस जो जल्दबाजी की है, मैं उसके खिलाफ हूं। जब तक इनको न्याम नहीं मिलेगा, मैं दमोह पुलिस की कोई सेवा नहीं लूंगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bihar Politics : अमित शाह के बिहार दौरे पर नीतीश बोले- कोई भी राज्य में आने के लिए स्वतंत्र है...