Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश के विदिशा में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, स्कूल में जमकर तोड़फोड़

मामला स्कूल के 8 बच्चों के धर्मांतरण से जुड़ा हुआ है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन को तलब किया है साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

Webdunia
मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (13:27 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विदिशा के गंजबासौदा में मंगलवार को धर्मांतरण के मामले में जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद एवं अन्य हिन्दू संगठनों ने नगर के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में पथराव एवं तोड़फोड़ की। 
 
जानकारी के मुताबिक मामला स्कूल के 8 बच्चों के धर्मांतरण से जुड़ा हुआ है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन को तलब किया है साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
 
हिन्दू संगठन के नेताओं ने मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर से मांग की है कि स्कूल की जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। कुछ लोगों का यह भी आरोप था कि गंजबासौदा निवासी राजेश माथुर ने स्कूल वालों को अस्पताल बनाने के लिए दान स्वरूप जमीन दी थी, लेकिन यहां स्कूल के रूप में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। 
 
हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही स्कूल के आसपास पुलिस तैनात कर दी गई। एसडीएम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि एक ज्ञापन प्राप्त हुआ है, जिसमें बच्चों के धर्मांतरण की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि हम पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

अगला लेख