बूथ विस्तारक अभियान में बैलगाड़ी से बूथ पर पहुंचे वीडी शर्मा, कहा हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पित भाजपा सरकार

विकास सिंह
शुक्रवार, 17 मार्च 2023 (22:02 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन इन दिनों बूथ विस्तारक अभियान चला रहा है। बूथ विस्तारक अभियान के बहाने पार्टी आदिवासी क्षेत्रों पर खासा फोकस कर रही है। शुक्रवार को बूथ विस्तारक अभियान में धार पहुंचे भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा बैलगाड़ी से एक बूथ तक गए। खास बात यह है कि स्थानीय ग्रामीणों ने खुद भाजपा अध्यक्ष से बैलगाडी से बूथ तक पहुंचने का आग्रह किया। भाजपा अध्यक्ष ने सहर्ष तौर पर ग्रामीणों के आग्रह को स्वीकार करते हुए बैलगाड़ी से उमरबन मंडल के कालीबावड़ी ग्राम में बूथ क्रमांक-115 पर पहुंचे।

इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पित है। यहां उन्होंने बूथ बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका डिजिटल पंजीयन किया। सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को दिलाए।
 

उन्होंने आगे कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 के अंतर्गत प्रदेश के 64 हजार से अधिक बूथों को सशक्त, सक्षम व डिजिटल बनाने के लिए हमारे कार्यकर्तागण संकल्पित हैं। हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साह यह दर्शाता है कि इस अभियान के तहत हमारे 12 हज़ार विस्तारक मिलकर हर बूथ को डिजिटल व सशक्त बनाकर नया इतिहास रचेंगे।

इस अवसर पर हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश के ऐसा कोई घर नहीं होगा, जहाँ पर केन्द्र एवं राज्य की भाजपा की डबल इंजन सरकार योजनाओं के हितग्राही न रहते हों। इन जनहितैषी योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हुआ है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पित है। भाजपा सरकार की योजनाएं किसी वर्ग या जाति विशेष के लिए नही होती है, बल्कि हमारी सरकार की योजनाओं और नीतियों में “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास” का ध्येय होता है।

उन्होंने उमरबन मंडल के कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर हर घर जाकर नागरिकों को केन्द्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दें एवं पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने के लिए समर्पित रहें। 

धार में ही भाजपा अध्यक्ष ने बाकानेर के भवादा में 5 बूथों की खाटया बैठक की।  बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और सभी बूथ पदाधिकारी व कार्यकर्ता खाट पर बैठे हुए थे। जिसे अंचल में खाटया बैठक भी कहा जाता है। बूथ क्रमांक 131,132, 222, 223 एवं बूथ 224 की खाटया बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका डिजिटल पंजीयन किया।  उन्होंने बूथ के करणीय कार्यो के बारे में विस्तृत चर्चा कर सभी समाज वर्गो तक पार्टी की पहुँच कैसे हो एवं बूथ पर 51 प्रतिशत के वोट शेयर का लक्ष्य किस प्रकार हासिल हो, इस रणनीति पर बूथ कार्यकर्ताओं से चर्चा की। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बिहार में रद्द होगा SIR, विवादों के बीच आया SC का बड़ा बयान

कौन हैं बेडरूम जिहादी? कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां क्यों परेशान हैं इनसे

इस मुस्लिम देश में हर चौथा शख्स है भारतीय, कभी थी भुखमरी, आज है दुनिया का सबसे रईस देश

inflation : खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता, रिटेल महंगाई 8 साल के निचले स्तर पर आई

Delhi : 10 और 15 साल पुराने डीजल-पेट्रोल वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी, आया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

सुरेश रैना मुश्किल में फंसे, ED ने पूछताछ के लिए बुलाया, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अब कौन से खुलासे करने वाले हैं राहुल गांधी, बोले- अभी पिक्चर बाकी है

आवारा कुत्तों संबंधी फैसले के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

चीन ने दलाई लामा से मुलाकात करने पर चेक गणराज्य के राष्ट्रपति के साथ सभी संबंध निलंबित किए

कृषिमंत्री चौहान का किसानों को दिलासा, अमेरिकी शुल्क की चिंता न करें हम नए बाजार तलाशेंगे

अगला लेख