डेढ़ साल की बेटी के साथ ड्यूटी कर रही DSP मोनिका सिंह के हौसले को सलाम,बोले शिवराज आप पर गर्व है!

विकास सिंह
बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (18:43 IST)
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ आपको जो महिला पुलिस अफसर तस्वीर में दिख रही हैं वह आज अपनी ड्यूटी के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को लेकर हर ओर चर्चा के केंद्र में है। पुलिस की नौकरी में महिलाओं को किस तरह की चुनौतियों से जूझना पड़ता है इसको बयां कर रही है अलीराजपुर से आई यह तस्वीर। 

जी हां, हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के धार में डीएसपी पद पर तैनात मोनिका सिंह की। अलीराजपुर में जोबट विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चुनावी दौरे के समय ड्यूटी पर तैनात मोनिका सिंह अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर हैलीपेड पर तैनात थी। डीएसपी मोनिका के परिवार में बेटी को संभालने के लिए फिलहाल कोई नहीं था इसलिए वह दो दिन से ड्यूटी के दौरान बेटी को अपने साथ रखी थी। 
चुनावी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री जब अपनी चुनावी कार्यक्रम खत्म कर वापस जा रहे थे तब उनकी नजर मोनिका सिंह पर पड़ी जो अपनी छाती से अपनी बेटी मायरा को बांध हुई थी। बेटी को खुद साथ में रखकर ड्यूटी कर रही डीएसपी मोनिका सिंह को देख मुख्यमंत्री खुद उनके पास पहुंचे और बच्ची को दुलारा। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डीएसपी मोनिका सिंह की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि अलीराजपुर यात्रा के दौरान मैंने देखा कि डीएसपी मोनिका सिंह अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी को बेबी कैरियर बैग में लिए ड्यूटी पर तैनात थीं। अपने कर्तव्य के प्रति उनका यह समर्पण अभिनंदनीय है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं और लाडली बिटिया को आशीर्वाद देता हूं। मध्यप्रदेश को आप पर गर्व है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख