मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, विकास दुबे को मप्र पुलिस यूपी पुलिस को सौंपेगी

Webdunia
गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (11:35 IST)
भोपाल। उत्तरप्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को उज्जैन पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस विकास दुबे को जल्द ही उत्तरप्रदेश पुलिस को सौंपेगी।
ALSO READ: मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे की उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तारी की पूरी कहानी
चौहान ने दुबे के उज्जैन में गिरफ्तार होने एवं उसके द्वारा उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के दर्शन करने पर ट्वीट किया कि जिनको लगता है कि (उज्जैन में) महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।
ALSO READ: गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान...
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई। चौहान ने अगले ट्वीट में लिखा कि मैंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तरप्रदेश पुलिस को सौंपेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में अब फिर एक और कांड, कारोबारी के बाद कनिष्ठ अभियंता की चाकू घोंपकर हत्या

मोदी-शाह या RSS किसकी पसंद का होगा BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष?

बिहार मतदाता सूची विवाद : 3 करोड़ मतदाताओं पर संकट, महागठबंधन का चक्का जाम और चुनाव आयोग का नया निर्देश

मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो महाराष्ट्र से निकाल के दिखाओ, ठाकरे ब्रदर्स को इस एक्‍टर ने दी चुनौती

बिहार में बच्चों की लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में 2 बड़ों की मौत

अगला लेख