ग्रामीणों ने चिमटे से कुत्ते के दांत तोड़े, 5 लोगों पर पशु क्रूरता का मामला दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 16 अप्रैल 2025 (15:54 IST)
भिंड (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने एक आवारा कुत्ते के साथ क्रूरता करने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को रावतपुरा खुर्द गांव में हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
 
दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि गांव के निवासियों ने बताया कि आवारा कुत्ते ने बहुत आतंक मचाया हुआ था और स्थानीय लोगों को काटता था। इसके परिणामस्वरूप ग्रामीणों ने इस खतरे को खत्म करने की योजना बनाई। उन्होंने बताया कि इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने कुत्ते को पकड़ लिया और उसे एक खाट से बांध दिया। इसके बाद उन्होंने उसके मुंह में एक डंडा डाला और चिमटे से उसके दांत तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने कुत्ते को वापस छोड़ दिया।
 
उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद इंसानियत ग्रुप नामक गैरसरकारी संगठन के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर परमाल सिंह कुशवाह, बृजेश बघेल और आनंद कुशवाह के रूप में पहचाने गए 3 लोगों और 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325 (जानवर को मारना, जहर देना, अपंग बनाना या बेकार करना) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कुत्ते का फिलहाल भिंड में इलाज चल रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

नेशनल हेराल्ड केस में 661 करोड़ की संपत्ति जब्त, कितने साल की सजा का है प्रावधान ऐसे मामलों में

गुजरात में राहुल गांधी बोले, कांग्रेस ही RSS, भाजपा को हरा सकती है

झांसी रेलवे अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

LIVE: वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

क्या है नेशनल हेराल्ड केस जिसमें सोनिया और राहुल गांधी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार?

अगला लेख