सीबीआई ने व्यापमं के आरोपी अरुण अरोरा को किया गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2017 (22:39 IST)
भोपाल। व्यापमं घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज इंदौर के इंडैक्स मेडिकल कॉलेज की प्रवेश समिति के तत्कालीन  अध्यक्ष अरुण अरोरा को गिरफ्तार कर लिया।
 
सीबीआई सूत्रों के अनुसार भोपाल स्थित सीबीआई की विशेष अदालत से जारी गैरजमानती वारंट की तामीली के चलते अरुण अरोरा को इंदौर के विजयनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अरोरा को यहां एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की न्यायिक  हिरासत में रखने के आदेश दिए गए। 
 
सूत्रों ने कहा कि व्यापमं की ओर से आयोजित प्री मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) 2012 से संबंधित आपराधिक प्रकरण में अरोरा की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में हाल ही में सीबीआई की विशेष अदालत ने अरोरा के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

दिल्‍ली का कनॉट प्लेस क्षेत्र हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ा किराया...

CM धामी ने किया कत्यूर महोत्सव का शुभारंभ, यह परंपराओं को नई ऊर्जा देने का मंच

Nagpur : घर में मिला महिला डॉक्‍टर का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्‍या का केस दर्ज

Russia-Ukraine war : यूक्रेन के सूमी शहर पर रूसी मिसाइलों ने ढाया कहर, 20 से ज्यादा लोगों की मौत

अगला लेख