Hanuman Chalisa

मध्य प्रदेश के 36 जिलों में सामान्य वर्षा, 11 में सामान्य से कम

Webdunia
बुधवार, 29 अगस्त 2018 (16:31 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस वर्ष मानसून सीजन में एक जून से 28 अगस्त तक चार जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि प्रदेश के 36 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। प्रदेश के 11 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।


प्रदेश में सर्वाधिक 953.8 मिलीमीटर वर्षा उमरिया जिले में तथा सबसे कम 461 मिलीमीटर वर्षा अलीराजपुर जिले में हुई है। अधिकारिक तौर पर आज यहां दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में नीमच, भिंड, टीकमगढ़ और खंडवा जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

जबकि प्रदेश में दतिया, बुरहानपुर, बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, उमरिया, झाबुआ, सिंगरौली, खरगोन, मुरैना, सीधी, इंदौर, रायसेन, उज्जैन, सीहोर, शिवपुरी, आगर-मालवा, जबलपुर, शाजापुर, भोपाल, गुना, कटनी, विदिशा, श्योपुरकलां, धार, दमोह, हरदा, होशंगाबाद, मंडला, नरसिंहपुर, राजगढ़, ग्वालियर, अशोकनगर, शहडोल, सिवनी और रीवा जिलों में भी सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।

इसके अलावा 11 जिलों छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, देवास, सागर, पन्ना, डिंडोरी, छतरपुर, अनूपपुर, सतना, बैतूल और बालाघाट में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

Weather Update : क्‍या भीषण गर्मी से मिलेगा छुटकारा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहां अटका मानसून?

अगला लेख