Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेक्स के दौरान महिला ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, झगड़ा सुलझने के बाद भी भड़क गई पत्नी

बताया जा रहा है पति और पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। हालांकि कुछ समय पहले दोनों के बीच समझौता हो गया था और दोनों साथ-साथ रहने लगे थे।

हमें फॉलो करें सेक्स के दौरान महिला ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, झगड़ा सुलझने के बाद भी भड़क गई पत्नी
, सोमवार, 13 दिसंबर 2021 (20:11 IST)
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने गुस्सा में आकर सेक्स के दौरान अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना 4-5 दिन पहले की बताई जा रही है। 
 
यह घटना टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के रामनगर की है। बताया जा रहा है पति और पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। हालांकि कुछ समय पहले दोनों के बीच समझौता हो गया था और दोनों साथ-साथ रहने लगे थे। 
 
दरअसल, पति को लगा था कि झगड़ा सुलझ गया है और अब पत्नी के साथ रहने में कोई तकलीफ नहीं होगी। पति को लगा कि अब पत्नी से झगड़ा सुलझ गया है तो वह घर जाकर रहने लगा। घटना वाले दिन दोनों आपस में संबंध बना रहे थे। इसी दौरान पति का गुस्सा एक बार फिर भड़क गया और उसने धारदार हथियर से पति के गुप्तांग को ही काट डाला। 
 
घटना के तत्काल बाद जख्मी पति अपने परिजनों के साथ झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उसका इलाज किया गया। जब उसकी हालत सामान्य हुई तो वह जतारा थाने पहुंचा और अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीनगर में पुलिस की बस पर हमला, 4 शहीद, 10 जख्‍मी, मोटरसाइकिल पर आए थे आतंकी