उज्‍जैन महाकाल मंदिर में दुखद हादसा, आलू छीलने वाली मशीन में दुपट्टा फंसने से 30 साल की महिला की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 21 दिसंबर 2024 (12:21 IST)
मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar temple) में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक महिला की दुखद मौत हो गई। महिला का दुपट्टा (dupatta) भोजन केंद्र में रखी आलू छीलने की मशीन में फंस गया था। जिससे महिला मशीन की चपेट में आ गई और उसकी दुखद मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उप-विभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) लक्ष्मी नारायण गर्ग ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह मंदिर के अन्न क्षेत्र में हुई। महिला का नाम रजनी खत्री है और वे मंदिर के भोजनशाला रसोई में काम करती थी। रजनी खत्री केशव नगर की निवासी थीं और उनका एक 12 साल का बेटा है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग और अन्य अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे।

कैसे हुई घटना : जानकारी के मुताबिक निजी सुरक्षा सेवा के कर्मचारियों और परिसर में मौजूद अन्य महिलाओं ने बताया कि रजनी खत्री (30) भोजनशाला (रसोई) में काम कर रही थी तभी उसका दुपट्टा आलू छीलने वाली मशीन में फंस गया। एसडीएम ने बताया कि दुपट्टा महिला के गले में फंस गया। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह लगभग 7:30 बजे यह घटना घटित हुई, जिसमें उनकी मौत हो गई है। महिला केशव नगर में निवासी थी।

आर्थिक सहायता देगा प्रशासन : उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम ने कहा कि सरकार उसके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। अन्न क्षेत्र महाकालेश्वर मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर है और यहां श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवाई हमलों में ढेर हुआ हमास का चीफ मोहम्मद सिनवार, बेंजामिन नेतन्याहू ने किया ऐलान

नाथूराम गोडसे का वंशज है कोर्ट में केस करने वाला, सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी का दावा, शिवसेना नेता ने दी मुंह पर कालिख पोतने की धमकी

Pakistan क्यों गई थी कांग्रेस नेता की पत्नी, गौरव गोगोई ने दिया CM हिमंत विस्वा सरमा को जवाब

3 भारतीय ईरान में किडनैप, मांगी करोड़ों की फिरौती, एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का किया था वादा, पढ़िए पूरी कहानी

शशि थरूर के बयान पर क्‍यों भड़के कांग्रेस नेता उदित राज, बोले- भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए

सभी देखें

नवीनतम

मोदी के बंगाल दौरे से पहले गरमाई सियासत, ऑपरेशन सिंदूर पर ममता के मंत्री ने दिया विवादित बयान

Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून और भी आगे बढ़ा, अनेक राज्यों में वर्षा भी संभावना, IMD ने किया अलर्ट

5th Gen Fighter Jets : भारत में बनेंगे 5वीं पीढ़ी के स्वदेशी लड़ाकू विमान, पलक झपकते ही दुश्मनों का खात्मा, जानिए कितने खतरनाक

LIVE: पटना में 10 कोरोना मरीज, BHU की प्रयोगशाला में भी 2 कर्मचारी संक्रमित

बड़ी खबर, ट्रंप प्रशासन से अलग हुए मस्क, DOGE चीफ के रूप में कर रहे थे काम

अगला लेख