मप्र के धार जिले में महिला को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, 3 लोग गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (00:19 IST)
धार (मप्र)। मध्यप्रदेश के धार जिले के एक गांव में अंधविश्वास के चलते 45 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसके रिश्तेदारों ने बेरहमी से उसकी पिटाई की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
यह घटना 5 अक्टूबर की रात जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर सिंघाना चौकी के मांडवी ग्राम में हुई। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले के 4 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
 
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पक्ष का कहना है कि महिला की नजर लगने से उनके घर में कुछ लोग बीमार हैं। पुलिस ने कहा कि इस तरह के अंधविश्वास के कारण महिला को पीटा गया।
 
पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 307 (हत्या का प्रयास), 354 और अन्य के तहत मामला दर्ज किया है। चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और चौथे आरोपी को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

भारत देगा मालदीव को 4850 करोड़ का कर्ज, मोदी ने कहा- भारत मालदीव संबंधों की जड़ें सागर जितनी गहरी

Land for Job Scam : लालू यादव को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार

रिटायरमेंट के बाद कोई सरकारी पद नहीं लूंगा, CJI गवई ने बताया आगे का प्लान

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

बिहार में कट जाएंगे 64 लाख मतदाताओं के नाम, SIR का पहला चरण पूरा

अगला लेख