अब पुलिस थाने में भी होंगे महिला शौचालय

Webdunia
बुधवार, 17 जनवरी 2018 (09:43 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश के पुलिस थानों में महिलाओं के लिए अलग शौचालय बनाने के लिए सरकार ने 49 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है।
 
थानों और आउट पोस्ट में महिला शौचालय नहीं होने के खिलाफ उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई।
 
सरकार ने अपने जवाब में बताया गया कि वर्ष 2000 से 2004 के बीच प्रदेश के 665 थानों में महिला शौचालय बनाए गए थे। थानों में आने वाली महिला शिकायतकर्ताओं के लिए शौचालय बनाने 49 करोड़ रुपए का फंड जारी किया गया है।
 
मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता और न्यायाधीश वी के शुक्ला की युगलपीठ ने याचिका पर अगली सुनवाई चार सप्ताह निर्धारित की है। जबलपुर के अधिवक्ता अमिताभ गुप्ता की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि पुलिस विभाग में काम करने वाली महिला अधिकारियों और महिला स्टाफ के लिए अलग से शौचालय होना चाहिए। उनको कॉमन टॉयलेट का उपयोग करना पड़ रहा है।
 
कार्यस्थल पर वॉशरूम और रिटायरिंग रूम जैसी मूलभूत सुविधाएं कामकाजी महिलाओं के सम्मान से जुड़ी होती हैं। महिलाओं के लिए अलग से शौचालय नहीं होना उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। याचिका की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी की जवाब मांगा था। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सांसदों समेत 166 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई सजा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख