मध्यप्रदेश में सिविल सेवाओं में महिलाओं को अब मिलेगा 35 फीसदी आरक्षण, मोहन कैबिनेट का फैसला

विकास सिंह
मंगलवार, 5 नवंबर 2024 (15:55 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में मिलने वाले आरक्षण को बढ़ा दिया है। मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में सिविल सेवाओं में महिलाओं के लिए अब 33 के बजाय 35 प्रतिशत पद आरक्षित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अब पीएससी के नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

इसके साथ मोहन कैबिनेट ने मेडिकल कॉलेज मे सहायक प्राध्यापक की भर्ती के लिए आयु सीमा को दस साल बढ़ाने हुए इसे 50 साल करने के  प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कि चूंकि एसआर करने की उम्र सीमा पहले से 45 साल है इसलए अब 40 साल के बजाय 50 साल तक उम्र के अभ्यर्थी मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इसके साथ कैबिनेट ने किसानों की सुविधा के लिए 254 नगद नए उर्वरक केंद्र खोलने को भी स्वीकृति दी। वहीं सारणी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 4 पुरानी इकाइयों के स्थान पर 660 मेगावॉट का नया पावर प्लांट लगाने की अनुमति भी दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

मिदनापुर जिले में एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से 3 हाथियों की मौत

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

अगला लेख