Publish Date: Thu, 25 Feb 2021 (09:22 IST)
Updated Date: Thu, 25 Feb 2021 (09:25 IST)
पन्ना (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में बुधवार को एक मजदूर और उसके साथियों को एक खदान में 14.09 कैरेट का एक हीरा मिला। यह खदान इन लोगों ने पट्टे पर ली थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विशेषज्ञों का कहना है कि नीलामी में यह हीरा करीब 70 लाख रुपए में बिक सकता है।
पन्ना जिले के हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि कृष्ण कल्याणपुर गांव के पास स्थित खदान में मजदूर रामप्यारे विश्वकर्मा और उसके साथियों को 14.09 कैरेट का हीरा मिला है। उन्होंने कहा कि इस हीरे की नीलामी मार्च में की जाएगी। (भाषा)