Festival Posters

रामायण काल के ये लोग हैं महाभारत काल के लोगों के भाई, सबसे बड़ा रहस्य

अनिरुद्ध जोशी
आपको यह जानकर आश्‍चर्य होगा कि रामायण काल में जो लोग हुए हैं, उनमें से कुछ महाभारत काल के कुछ लोगों के भाई या संबंधी थे। जानिए इस सबसे बड़े रहस्य को।
 
 
हनुमान- रामायण काल के पवनपुत्र हनुमानजी को महाभारत काल के भीम का भाई माना जाता है, क्योंकि भीम भी पवनपुत्र थे। कुंत ने पवनदेव का आह्‍वान करके भीम को प्राप्त किया था। भीम को भी पवनपुत्र कहा जाता है।
 
 
बालि- रामायण काल में सुग्रीव के भाई बालि को महाभारत काल के अर्जुन का भाई माना जाता है, क्योंकि दोनों के ही पिता इन्द्रदेव थे। कुंती ने इंद्रदेव का आह्‍वान करके अर्जुन को प्राप्त किया था। इन्द्र के शचि से हुए पुत्रों के नाम इस प्रकार हैं- जयंत, वसुक्त और वृषा।
 
सुग्रीव- रामायण काल के सुग्रीव के पिता सूर्यदेव थे और महाभारत काल के कर्ण के पिता भी सूर्यदेव ही थे। अत: दोनों के पिता एक ही थे। कर्ण की माता का नाम कुंती थी।
 
शनिदेव- सूर्य के पुत्र वैवस्वत मनु, शनि, यम, कालिन्दी आदि थे। इसके अलावा महाभारत काल में कुंती पुत्र कर्ण भी सूर्यदेव के पुत्र माने जाते हैं।
 
 
कतिला- यमराज को धर्मराज भी कहा जाता है। सूर्यपुत्र यमराज के पुत्र का नाम कतिला था। महाभारत काल में युधिष्ठिर धर्मराज के ही पुत्र थे। विदुर भी धर्मराज के अंश थे।
 
 
पुषन- अश्विनी देव से उत्पन्न होने के कारण 'नासत्य' और 'द्स्त्र' को अश्विनी कुमार कहा जाता था। अश्विनीकुमार नासत्य 'पूषन' के पिता और 'ऊषा' के भाई कहे गए हैं। कुंती ने माद्री को जो गुप्त मंत्र दिया था, उससे माद्री ने इन दो अश्‍विनी कुमारों का ही आह्वान किया था। 5 पांडवों में नकुल और सहदेव इन दोनों के पुत्र हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Mahavir Nirvan Diwas 2025: महावीर निर्वाण दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें जैन धर्म में दिवाली का महत्व

Diwali Muhurat 2025: चौघड़िया के अनुसार जानें स्थिर लग्न में दीपावली पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Bhai dooj 2025: कब है भाई दूज? जानिए पूजा और तिलक का शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2025: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कब है, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त

Diwali Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर कौन सी चीजें घर से निकालें तुरंत?, जानें 6 टिप्स

सभी देखें

धर्म संसार

21 October Birthday: आपको 21 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 अक्टूबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 अक्टूबर, 2025)

20 October Birthday: आपको 20 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 अक्टूबर, 2025: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख