Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र चुनाव : सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

Webdunia
शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (22:10 IST)
मुंबई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के 40 ‘स्टार’ प्रचारकों में शामिल हैं। इस साल हुए लोकसभा चुनावों के बाद यह पहला बड़ा राजनीतिक मुकाबला है।
 
महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रचार करने वाले अन्य शीर्ष नेताओं में पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो सकती हैं। प्रियंका उत्तर प्रदेश में पार्टी महासचिव हैं।
 
सोनिया गांधी का स्टार प्रचारकों में शामिल होना कांग्रेस द्वारा महाराष्ट्र चुनावों को दी जा रही तवज्जो को दिखाता है। सोनिया इस साल हुए लोकसभा चुनावों के दौरान प्रचार से दूर रही थीं। एक समय कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाला महाराष्ट्र भाजपा के सत्ता में आने के बाद से उसके हाथ से निकल गया है।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र चुनाव के लिए NCP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, शरद पवार सबसे आगे
 
2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कुल 288 सीटों में से केवल 42 पर ही जीत सकी। लोकसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन खराब रहा और उसने केवल 2 सीटें जीती। साल 2019 के आम चुनावों में पार्टी महज 1 सीट जीत पाई।
 
इस बार के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने राकांपा के साथ गठबंधन किया है। हालांकि महागठबंधन के लिए छोटे दलों के साथ बातचीत सीटों के आवंटन को लेकर बाधित हो गई।
 
सीटों के बंटवारे पर समझौते के अनुसार कांग्रेस और राकांपा के 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना थी, लेकिन कांग्रेस ने अधिक नामांकन-पत्र दाखिल किए।
 
राज्य में प्रचार के लिए पार्टी के अन्य प्रमुख प्रचारकों में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराज चह्वाण और अशोक चह्वान हैं।
 
राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री क्रमश: अशोक गहलोत, कमल नाथ और भूपेश बघेल भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शत्रुघ्न सिन्हा भी प्रचार करेंगे।
 
यह दिलचस्प है कि पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और संजय निरुपम, पूर्व सांसद प्रिया दत्त स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

सभी देखें

नवीनतम

अचानक इंदौर के दयालबाग स्थित आश्रय स्थल पहुंचे मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ली सुविधाओं की जानकारी

Sanchar Saathi App क्या है और सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों क्यों दिया आदेश, कैसे रुकेंगे साइबर क्राइम

VIT प्रबंधन का तानाशाही रवैया, जांच रिपोर्ट में खुलासा, 35 स्टूडेंट्स को पीलिया, यूनिवर्सिटी से 7 दिन में जवाब तलब, बड़े एक्शन की चेतावनी

गीता का प्रत्येक अध्याय ज्ञान, विज्ञान, दर्शन, योग और कर्तव्य की भावना से परिपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों की समृद्धि के लिए पश्चिम यूपी के गांवों में पहुंच रही योगी सरकार

अगला लेख