...तो पाकिस्तान पर गिर जाएगा 'ऑटोमैटिक' परमाणु बम

Webdunia
सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (12:49 IST)
मुंबई। उत्तरप्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने रविवार को महाराष्ट्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 21 अक्टूबर को आप कमल पर बटन दबाइए, इससे पाकिस्तान पर अपने आप परमाणु बम गिर जाएगा। 
 
ठाणे में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मेहता के समर्थन में चुनावी सभा में मौर्य ने कहा यदि महाराष्ट्र के लोग कमल के चिह्न का बटन दबाते हैं तो इसका अर्थ यही है कि ऑटोमैटिक तरीके से पाकिस्तान पर परमाणु बम गिरा दिया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि देवी लक्ष्मी कमल पर ही विराजमान होती हैं, वे हाथ, घड़ी या साइकिल पर नहीं बैठतीं।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र चुनावः 'मोदी पैटर्न' पर महाराष्ट्र में राजनीति चला रहे हैं देवेंद्र फडणवीस?
 
उन्होंने कहा कि कमल विकास का प्रतीक है और 'कमल' के कारण ही जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित होंगे।
 
इस चुनाव में भाजपा और शिवसेना मिलकर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि कांग्रेस और राकांपा ने चुनावी गठजोड़ किया है। पिछले चुनाव में भाजपा ‍और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़े थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

Russia Ukraine War : महायुद्ध की आशंका, रूस-यूक्रेन युद्ध में अब NATO की एंट्री, ड्रोन गिराने के लिए भेजे फाइटर प्लेन

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, आखिर मैंक्रों के खिलाफ फ्रांस में क्यों उबाल?

नेपाल क्राइसिस को लेकर CJI की टिप्पणी, हमें अपने संविधान पर गर्व, पड़ोसी देशों में देखिए क्या हो रहा है

नेपाल हिंसा से UP के 7 जिलों में हाईअलर्ट, DGP ने क्या दिए आदेश

BJP सांसदों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड देखकर क्या नाराज हुए PM मोदी

अगला लेख