Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अजित पवार बने विधायक दल के नेता, राकांपा की बैठक में हुआ फैसला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ajit Pawar

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , रविवार, 24 नवंबर 2024 (15:09 IST)
Ajit Pawar News : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने पार्टी अध्यक्ष अजित पवार को रविवार को विधानसभा में पार्टी का नेता चुना। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में पवार को विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया और उनके सहयोगी अनिल पाटिल को फिर से मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया।
पाटिल सदन के सत्रों के दौरान विधायकों की उपस्थिति पर नजर रखेंगे और विभिन्न विषयों पर बोलने के उनके अनुरोध पर विचार करेंगे। राकांपा और महायुति में उसकी सहयोगियों भारतीय जनता पार्टी तथा शिवसेना ने राज्य विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 288 में से 230 सीट जीतीं। राकांपा ने 57 सीट पर चुनाव लड़ा और 41 सीट जीतीं।
(इनपुट भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीत के जश्न के दौरान बड़ा हादसा, गुलाल से लगी आग, MLA शिवाजी पाटिल झुलसे