Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, टिकट न मिलने से नाराज रवि राजा BJP में शामिल

Webdunia
गुरुवार, 31 अक्टूबर 2024 (13:06 IST)
congress leader ravi raja resigns from congress and join bjp : बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में विपक्ष के नेता रहे और मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि राजा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ दिनों पहले गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
 
वरिष्ठ भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस तथा पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने राजा का पार्टी में स्वागत किया। राजा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और इस तरह से देश की सबसे पुरानी पार्टी के साथ उनका 44 साल का रिश्ता खत्म हो गया है।
ALSO READ: BJP अकेले नहीं जीत सकती महाराष्ट्र चुनाव, ऐसा क्यों बोले देवेन्द्र फडणवीस
उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है। शेलार ने कहा कि राजा मुंबई से जुड़े मुद्दों के संदर्भ में एक विश्वकोश की तरह हैं। वह हमारे पुराने मित्र है। शेलार ने कहा कि राजा और उनके समर्थकों के भाजपा में शामिल होने के फैसले से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की संभावनाएं मजबूत होंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या ट्रेन में एक्स्ट्रा लगेज पर लगेगा कोई जुर्माना, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आया बड़ा बयान

इमरान खान को SC से मिली जमानत, जानिए कौनसे हैं वो 8 मामले

GST में 12%, 28% स्लैब को खत्म करने की सिफारिश, जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, सस्ती होंगी चीजें, केंद्र का प्रस्ताव GoM ने स्वीकारा

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन क्यों मोदी सरकार लाई पीएम-सीएम के 30 दिन जेल में रहने पर कुर्सी जाने वाला विधेयक?

कबूतर को खतरनाक खत के साथ पकड़ा, जम्मू रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

अगला लेख