महाराष्‍ट्र चुनाव में 21 महिलाओं ने मारी बाजी, किस पार्टी से कितनी महिला MLA?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 24 नवंबर 2024 (08:43 IST)
Maharashtra election : महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को बंपर जीत मिली है। इस जीत से सत्तारुढ़ गठबंधन में उत्साह का संचार हुआ है वहीं उद्धव ठाकरे और शरद पवार की राजनीति पर भी सवाल उठा दिए हैं। राज्य में 21 महिलाओं ने चुनाव जीतकर विधानसभा का सफर तय किया है।
 
जहां भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीट के लिए शनिवार को घोषित नतीजों में 21 महिला उम्मीदवार विजयी रहीं लेकिन इनमें से केवल ही महिला विपक्षी दल से है। ALSO READ: Maharashtra Election Results 2024 : महाराष्ट्र में 288 में महायुति ने जीती 230 सीटें, एमवीए 46 पर सिमटी, चुनाव परिणाम की खास बातें
 
सबसे ज्यादा 14 महिला उम्मीदवार भाजपा के टिकट पर जीती हैं और इनमें से 10 फिर से निर्वाचित हुई हैं। इन 10 महिलाओं में श्वेता महाले (चिकली), मेघना बोर्डिकर (जिंतूर), देवयानी फरांदे (नासिक मध्य), सीमा हीरे (नासिक पश्चिम), मंदा म्हात्रे (बेलापुर), मनीषा चौधरी (दहिसर), विद्या ठाकुर (गोरेगांव), माधुरी मिसाल (पार्वती), मोनिका राजले (शेवगांव) और नमिता मुंडाडा (कैज) शामिल हैं।
 
भाजपा की चार नई महिला विधायक श्रीजया चव्हाण (भोकर), सुलभा गायकवाड़ (कल्याण पूर्व), स्नेहा पंडित (वसई) और अनुराधा चव्हाण (फुलंबरी) हैं। ALSO READ: Maharashtra elections : 1 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करने वालों में महायुति के 15 उम्मीदवार शामिल
 
शिवसेना के टिकट पर मंजुला गावित (सकरी) और संजना जाधव (कन्नड़) चुनी गई हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के टिकट पर सुलभा खोडके (अमरावती), सरोज अहिरे (देओलाली), सना मलिक (अणुशक्तिनगर) और अदिति तटकरे (श्रीवर्धन) ने  जीत हासिल की। कांग्रेस की ज्योति गायकवाड़ (धवारी) विपक्ष की ओर से एकमात्र महिला विधायक होंगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

अगला लेख