किरेन रीजीजू का राहुल गांधी पर तंज, लोकसभा में गिरा बहस का स्तर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 नवंबर 2024 (15:03 IST)
Keran rijiju on rahul gandhi : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए नागपुर आए केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद में आने के बाद से लोकसभा में बहस का स्तर गिर गया है। 
 
संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी के आने के बाद से लोकसभा में बहस का स्तर गिर गया है। हमारे पास ऐसे लोग हैं जो बात कर सकते हैं और बहस कर सकते हैं लेकिन ऐसा लगता है कि कांग्रेस के पास ऐसा कोई नहीं है, और जो लोग बहस करना चाहते हैं वे राहुल गांधी से डरते हैं
 
रीजीजू ने दावा किया कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ सांसदों ने उन्हें बताया है कि वे बहस और चर्चा करना चाहते हैं लेकिन नेता विपक्ष नहीं चाहते क्योंकि वह बहस नहीं कर सकते और वह कुछ एनजीओ द्वारा दी गई चिट पढ़ते हैं।
 
उन्होंने गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें दलितों, आदिवासियों, संविधान और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है।
 
वक्फ (संशोधन) विधेयक के विरोध के बारे में पूछने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान यह विधेयक पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कारणों से लोग विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कई मुस्लिम प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की है और अपना समर्थन जताया है।
 
उन्होंने दावा किया राज्य में कि भाजपा और महायुति के पक्ष में एक खामोश लहर है और लाडकी बहिन योजना से सत्तारूढ़ गठबंधन को लाभ होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta    

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं महरंग बलोच, जिनसे पाकिस्तानी फौज भी खाती है खौफ?

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

सुनिता विलियम्स की वापसी अटकी थी राजनीति के कारण

सांसदों का वेतन बढ़ा, 34 हवाई यात्राएं, 50 हजार यूनिट, जानिए आपके माननीयों और क्या-क्या मिलता है फ्री

क्या प्रेंग्नेंट है मुस्कान, टेस्ट से सामने आएगा सच, साहिल ने मांगा सरकारी वकील, जानिए कैसी बीत रही हैं दोनों की रातें

अगला लेख