Dharma Sangrah

C वोटर के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में किसने मारी बाजी, क्या फिर महायुति की सरकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (21:36 IST)
Maharashtra C Voter Exit Poll 2024 News : महाराष्ट्र में महायुति या फिर बनेगी महाविकास अघाड़ी की सरकार, इसका निर्णय तो 23 नंवबर को काउंटिंग के बाद हो जाएगा। मतदान से पहले कई सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स आए। हालांकि पिछले चुनावों ने दिखाया है कि एग्जिट पोल अक्सर गलत साबित होते हैं। विभिन्न सर्वे एजेंसियों के अनुमानों के मुताबिक महाराष्ट्र में असमंजस की स्थिति है। न्यूज चैनल आजतक पर दिखाए गए सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक 288 विधानसभा सीटों में से 61 पर बहुत करीबी मुकाबला है। 
ALSO READ: Exit Poll 2024 : महाराष्ट्र में आएंगे चौंकाने वाले नतीजे, क्या हैं एग्जिट पोल्स के अनुमान
अनुमानों के मुताबिक महायुति को 112 सीटें मिल सकती है, वहीं महाविकास अघाड़ी के खाते में 104 सीटें आ सकती है। अन्य को 11 सीटों पर जीत का अनुमान है। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ है। 
 
महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के गठबंधन ‘महायुति’ तथा कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) गठबंधन महाविकास आघाडी (MVA) के बीच मुकाबला है। महाराष्ट्र के 11 में से 6 पोल में भाजपा गठबंधन की सरकार का अनुमान बताया गया है। 
 ALSO READ: महाराष्ट्र में महायुति या एमवीए? Exit Poll के बाद बढ़ा असमंजस
मैट्रिज सर्वे ने राज्य में महायुति की सरकार बनाने का अनुमान पेश किया है। इसके मुताबिक महायुति को 150 से 170 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 110 से 130 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।  8 से 10 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। ‘पीपुल्स प्लस’ के सर्वेक्षण का आकलन है कि महायुति 175-195 सीट हासिल करके प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। वहीं, एमवीए को 85-112 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
Show comments

जरूर पढ़ें

जिस नेवी अफसर की पत्‍नी को टीटीई ने ट्रेन से धक्‍का दिया था, उसकी लाश पटरियों पर मिली, आखिर क्‍या है हकीकत?

SMS और WhatsApp पर मिलेगा हाईवे सेफ्टी अलर्ट, Jio और NHAI में बड़ा समझौता

फिर सामने आया Pakistan का घटियापन, श्रीलंका के तूफान पीड़ितों को भेजी एक्सपायरी भोजन सामग्री, भारत खोला था एयरस्पेस

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

अगला लेख