आरक्षण को लेकर जरांगे ने साधा महायुति सरकार पर निशाना

कहा कि मराठों को आरक्षण देने से इंकार किया जा रहा इंकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 13 नवंबर 2024 (14:45 IST)
Maharashtra Assembly Elections 2024: मराठा आरक्षण (Maratha reservation) कार्यकर्ता मनोज जरांगे (Manoj Jarange) पाटिल ने कहा कि जो लोग यह दावा करते हैं कि हिन्दू (Hindu) खतरे में हैं और उनकी एकता का आह्वान करते हैं, वे मराठों को आरक्षण न देने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदाता भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को करारी शिकस्त देने के लिए तैयार हैं।
 
जरांगे ने कहा कि मराठा चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे : राज्य की 'महायुति' सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि उसके कारण समाज के हर वर्ग का हित प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि मराठा चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे।ALSO READ: मनोज जरांगे क्यों नहीं लड़े महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव?
 
पाटिल (42) ने एक साक्षात्कार में आरोप लगाया कि हिन्दू एकता के लिए काम करने का दावा करने वाले लोगों ने मुस्लिमों को निशाना बनाने के लिए उनके समुदाय का इस्तेमाल किया है लेकिन उसकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया है। पाटिल ने मराठों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत आरक्षण की अपनी मांग के समर्थन में समुदाय के एक बड़े वर्ग का समर्थन जुटाया है।ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मराठा नेता जरांगे पाटिल के पीछे हटने से मराठवाड़ा में मौका-मौका?
 
हिन्दू हमारा विरोध करते हैं : उन्होंने कहा कि अगर आप दावा करते हैं कि हिन्दू खतरे में हैं तो मराठों का क्या? क्या आपको उनके बच्चों की परेशानियां नहीं दिखाई देतीं? अगर आप कहते हैं कि हिन्दू मुश्किल में हैं तो मराठों की कुशलक्षेम सुनिश्चित करना भी आपकी ही जिम्मेदारी है। जब हम आरक्षण मांगते हैं तो हिन्दू हमारा विरोध करते हैं लेकिन जब उन्हें मुस्लिमों पर निशाना साधना होता है तो उन्हें मराठों की जरूरत पड़ती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

अगला लेख