महाराष्‍ट्र निवेशकों की पहली पसंद, धुले में लाड़की बहन योजना पर क्या बोले पीएम मोदी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (12:58 IST)
PM Modi Maharashtra election rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के धुले में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिंदे सरकार में महाराष्‍ट्र का गौरव वापस मिला। उन्होंने कहा कि विदेश निवेश के मामले में महाराष्‍ट्र विदेशी निवेशकों की पहली पसंद है। उन्होंने दावा किया कि MVA सरकार बनने पर लाड़की बहन योजना बंद हो जाएगी। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि जब भी मैंने महाराष्ट्र से कुछ मांगा है, राज्य के लोगों ने मुझे दिल खोल कर अपना आशीर्वाद दिया है। केवल भाजपा नीत महायुति गठबंधन ही महाराष्ट्र का तेजी से विकास सुनिश्चित करेगा। हम जनता को भगवान का दूसरा रूप मानते हैं, लेकिन कुछ लोग जनता को लूटने के लिए राजनीति में लगे हैं
 
उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी एक ऐसी गाड़ी है जिसमें पहिए और ब्रेक नहीं हैं तथा वहां हर कोई ड्राइवर की सीट पर बैठने के लिए लड़ रहा है। केवल भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ही महाराष्ट्र को वह सुशासन दे सकती है जिसकी उसे जरूरत है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि पिछले ढाई वर्षों से जारी महाराष्ट्र के विकास की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों ने ठान लिया है कि अगर उन्हें सत्ता मिली, तो सबसे पहले लाड़की बहन योजना को बंद कर देंगे। इसलिए महाराष्ट्र की हर महिला को इन अघाड़ी वालों से सतर्क रहना है। ये लोग कभी नारीशक्ति की सशक्त होते हुए नहीं देख सकते।   
 
पीएम मोदी ने कहा कि पूरा महाराष्ट्र देख रहा है कि कांग्रेस और अघाड़ी वाले लोग अब महिलाओं को किस तरह गाली देने पर उतर आए हैं। कैसी-कैसी अभद्र भाषा, कैसे-कैसे कमेंट, महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश। महाराष्ट्र की कोई माता-बहन कभी भी अघाड़ी वालों के इस कृत्य को माफ नहीं कर सकती।
 
उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि हमारी सरकार ने मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा दिया है। मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा मिले, ये दशकों से महाराष्ट्र के लोगों की इच्छा थी। कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र और केंद्र, दोनों जगह एक साथ सरकारें चलाईं। लेकिन, मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा मिले, इन्हें इसकी जरूरत नहीं लगी। इन्होंने हमेशा मराठी भाषा के सम्मान की मांग को अनदेखा किया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Punjab floods : 4 दशक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझता पंजाब, 2.56 लाख लोग चपेट में, 29 की मौत, पानी में बहते पशु, छतों पर टेंटों में गुजरती रातें, क्यों जलमग्न है 'रोटी की टोकरी'

मोदी जी 'तेरे नाम' के सलमान की तरह हमेशा रोते रहते हैं, प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

iPhone 17 की लॉन्च की तारीख का ऐलान, भारत में क्या रहेगी कीमत, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी किए जाएंगे पेश

Semicon India 2025 में पहली ‘मेड इन इंडिया’ Vikram 32-bit chip चिप लॉन्च़ खूबियां जानेंगे तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

पीएम मोदी की बात सुन भावुक हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल के छलके आंसू

अगला लेख