चुनावी रैली के बाद राहुल गांधी ने पिया गन्ने का रस, महिलाओं से की बात

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 (08:46 IST)
Maharashtra elections 2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को महाराष्‍ट्र के नांदेड़ में एक चुनावी रैली के बाद सड़क किनारे स्थित एक दुकान पर गन्ने का रस पीया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं से बातचीत की।
 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले गुरुवार को मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में एक रैली को संबोधित किया। इसके बाद हवाई अड्डे जाने से पहले उनका काफिला सेंट्रल बस स्टैंड की ओर चला गया।
 
उन्होंने वहां कुछ महिलाओं से राज्य में महायुति सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात की और बताया कि सत्ता में आने पर विपक्ष का महा विकास आघाडी गठबंधन उनके लिए क्या करेगा?
 
उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को ताजा गन्ने का रस भी पिलाया और खुद भी रस का आनंद लिया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कांग्रेस नेता ने दस गिलास गन्ने के रस के लिए 200 रुपये का भुगतान किया।

<

नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने नांदेड़ के मुख्य बस अड्डे पर यात्रियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

यात्रियों में एक बड़ा वर्ग महिलाओं का है, जिन्हें महाविकास आघाड़ी की सरकार में मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

महिलाओं को सशक्त किए बिना समाज का सार्थक निर्माण संभव… pic.twitter.com/F17tUPFA0K

— Congress (@INCIndia) November 14, 2024 >
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, नेता विपक्ष राहूल गांधी ने नांदेड़ के मुख्य बस अड्डे पर यात्रियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। यात्रियों में एक बड़ा वर्ग महिलाओं का है, जिन्हें महाविकास आघाड़ी की सरकार में मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। महिलाओं को सशक्त किए बिना समाज का सार्थक निर्माण संभव नहीं है। हमारी सरकार प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक जीवन को मजबूत करने की ओर काम करेगी।
 
पोस्ट के साथ 4 फोटो भी शेयर किए गए हैं। इनमें से एक में महिलाओं के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ ग्लासों में गन्ने का रस भी दिखाई दे रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

अगला लेख