फर्जी दस्तावेज देखकर राज्यपाल ने देवेन्द्र फडणवीस को दिलाई शपथ, शिवसेना ने सामना में उठाया सवाल

Webdunia
मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (09:52 IST)
नई दिल्ली। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने भगत सिंह कोश्यारी पर सीधा सवाल खड़ा किया गया है कि आखिर उन्होंने किस आधार पर देवेन्द्र फडणवीस को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। इसके साथ ये भी आरोप लगाया गया है कि जो दस्तावेज पेश किए गए थे वे फर्जी हैं।
 
ALSO READ: उद्धव-पवार की ललकार, महाराष्ट्र में 'हम 162' शपथ लेते हैं...
 
'सामना' में तंज कसते हुए लिखा गया कि महाराष्ट्र में जो हुआ उसे ‘चाणक्य-चतुराई’ कहें या ‘कोश्यारी साहेब की होशियारी’? शिवसेना ने लिखा कि इन लोगों ने जाली कागज पेश किए और संविधान के रक्षक भगतसिंह नामक राज्यपाल ने आंख बंद करके उन पर विश्वास किया। फिर तीनों पार्टियों के विधायकों ने अपने हस्ताक्षर वाला पत्र सौंपा, इस पर मा. भगतसिंह राज्यपाल महोदय का क्या कहना है?
 
शिवसेना ने यह भी लिखा कि एक भगतसिंह ने देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे को चूम लिया था, यह तो हम जानते हैं। वहीं दूसरे भगतसिंह के हस्ताक्षर से रात के अंधेरे में लोकतंत्र और आजादी को वध स्तंभ पर चढ़ा दिया गया। महाराष्ट्र में जो कुछ भी हुआ उसे ‘चाणक्य-चतुराई’ या ‘कोश्यारी साहेब की होशियारी’ कहना भूल होगी।
 
महाराष्ट्र में उस समय नया नाटकीय मोड़ आ गया था जब राज्यपाल ने शनिवार की सुबह बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवा दी थी। इसके बाद ही महाराष्ट्र में सियासी संग्राम मचा हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, कहा- सबको जेल भेजने की साजिश

Weather Update : केरल में भारी बारिश की चेतावनी, कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी

Swati Maliwal Assault Case : विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

उत्तर प्रदेश का अपमान करने का मोदी का आरोप एक घटिया रणनीति : एमके स्टालिन

असम के सिल्चर में इंस्टीट्यूट में भीषण आग में कई बच्चे फंसे

अगला लेख