Hanuman Chalisa

Maharashtra : देवेन्द्र फडणवीस करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, अजित पवार ने दिया इस्तीफा

Webdunia
मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (14:22 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में बनते-बिगड़ते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बड़ी खबर आ रही है कि मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मंगलवार को 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।अजित पवार ने फडणवीस को इस्तीफा सौंपा है।  
 
बताया जा रहा है कि फडणवीस इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि अजित पवार के समर्थन के बाद फडणवीस ने ताबड़तोड़ राजभवन जाकर शपथ ली थी, लेकिन अब पासा पलटता दिख रहा है क्योंकि एनसीपी के सभी विधायक वापस शरद पवार खेमे में लौट गए हैं। समझा जा रहा है कि फडणवीस इस्तीफे की घोषणा भी कर सकते हैं। हालांकि यह अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

ALSO READ: शरद पवार ने जब महाराष्ट्र में किया था तख़्तापलट
 
दूसरी ओर शिवसेना के नेता केसरकर ने दावा किया है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री बनने को तैयार हैं। आज शाम 5 बजे होने वाली शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की बैठक में उन्हें नेता चुनेंगे।
 
ALSO READ: Maharashtra पर Supreme Court के फैसले की 7 बड़ी बातें
 
इसके साथ ही अजित पवार को भी मनाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। शरद पवार की पुत्री सुप्रिया सुले के पति सदानंद सुले भी अपने साले अजित को मनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

अगला लेख