महाराष्ट्र का सियासी संकट : शाह बिछाएंगे फडणवीस के लिए सत्ता की बिसात

Webdunia
सोमवार, 4 नवंबर 2019 (13:12 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की जनता ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को सत्ता के लिए बहुमत तो दे दिया, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद ही दोनों पार्टियों के सुर एक-दूसरे से अलग हो गए। नतीजा यह निकला कि चुनाव परिणाम आने के करीब 10 दिन बाद भी महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन नहीं हुआ।
 
इस बीच आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि देवेन्द्र फडणवीस को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने के लिए शाह बिसात बिछा सकते हैं।
 
शाह से मुलाकात के बाद फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे महाराष्ट्र में बारिश से किसानों की फसलों की बर्बादी पर बात करने गए थे, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह खबर है कि सरकार बनाने के समीकरण पर उन्होंने शाह से उनकी मंत्रणा जरूर हुई होगी।
 
ALSO READ: दिल्ली से तय होगा महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार?
 
महाराष्ट्र में सरकार के गठन पर पत्रकारों के सवाल पर फडणवीस ने कहा कि कौन क्या बोलता है, मैं कह नहीं सकता, लेकिन महाराष्ट्र को नई सरकार जल्द मिलना चाहिए, वहीं खबरें आ रही हैं कि शिवसेना का रवैया थोड़ा नरम हो गया है।
 
शिवसेना और बीजेपी में सरकार बनाने को लेकर बातचीत चल रही है। ‍समाचार चैनल की खबरों के अनुसार शिवसेना ने सीएम पद के लिए अपनी हठ छोड़ दी है और वित्त और राजस्व मंत्रालय मिलने पर राजी हो गई है।
 
भाजपा, शिवसेना को 16 मंत्री पद देने के लिए तैयार हो गई है। राकांपा प्रमुख शरद पवार भी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन

Gujarat : विसावदर उपचुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की यह अपील

रामनगरी अयोध्या धाम फिर से हाईअलर्ट पर, राजा राम के दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Land for Job Scam : लालू प्रसाद को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की कार्यवाही पर रोक की याचिका

UP : ससुराल से प्रेमी संग गायब हुई दुल्हन, पंचायत ने सुनाया यह अनोखा फैसला

अगला लेख