महाराष्ट्र : NCP सरकार नहीं बना पाई तो क्या कांग्रेस को मिलेगा मौका?

Webdunia
मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (09:00 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणामों के 18 दिन बाद भी नई सरकार की तस्वीर स्पष्ट नहीं हुई है। सोमवार को दावे किए गए कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाने जा रही है। उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे।
ALSO READ: महाराष्ट्र का 'सियासी संग्राम', कौन बनेगा 'किंगमेकर'?
सत्ता की कुर्सी के लिए शिवसेना ने भाजपा से अपनी 30 साल पुरानी दोस्ती को भी तोड़ दिया। लेकिन ऐनवक्त पर कांग्रेस ने समर्थन की चिट्ठी नहीं दी और शिवसेना कुर्सी से दूर रह गई। इसके बाद राज्यपाल ने तीसरी सबसे पार्टी एनसीपी को 24 घंटे में सरकार बनाने का न्योता भेजा है।
ALSO READ: महाराष्ट्र : आज स्पष्ट हो सकती है नई सरकार की तस्वीर, राज्यपाल ने NCP को दिया रात 8.30 बजे तक का समय
अब निगाहें कांग्रेस पर हैं कि वह क्या फैसला लेती है? एनसीपी के पास 54 और कांग्रेस के पास 44 और शिवसेना के पास 56 सीटें हैं जिन्हें मिलाकर 154 का आंकड़ा होता है और बहुमत के लिए 145 चाहिए तो अब अगर आज भी सरकार नहीं बनी तो राज्यपाल नियम के अनुसार कांग्रेस को न्योता देंगे।
 
लेकिन अगर राज्यपाल को लगता है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त हो सकती है तो वे राष्ट्रपति शासन की सिफारिश भी कर सकते हैं। महाराष्ट्र के इन हालातों पर भाजपा बिना कोई टिप्पणी किए नजर रख रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

एयर इंडिया के विमान में जलकर मर गए यात्री, DNA जांच से कैसे होगी शवों की पहचान?

LIVE: एयर इंडिया विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर अटैक, दुनिया में हड़कंप

ईरान पर इजराइल के अटैक से भारतीय बाजार लहूलुहान

जब मेहर बाबा ने पहले ही दे दिया था विमान दुर्घटना का संकेत, जानिए क्या था वो चमत्कार?

गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश भाजपा के सांसदों-विधायकों की लेंगे क्लास, पचमढ़ी कल से शुरु होगा 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

अगला लेख