Maharashtra को सरकार का इंतजार, कांग्रेस ने नहीं खोले अब भी पत्ते

Webdunia
गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (15:04 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में लोगों को 20 दिन बाद भी नई सरकार का इंतजार है। भाजपा-शिवसेना में सहमति नहीं बनने के बाद अब शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने के किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इस बीच राज्य में राष्ट्रपति शासन लग चुका है। हालांकि इस बीच, यह भी खबरें आ रही हैं कि सेना और एनसीपी के बीच 50-50 के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है, वहीं कांग्रेस सरकार में डिप्टी सीएम का पद ले सकती है।
ALSO READ: अमित शाह ने PM नरेंद्र मोदी को 'अंधेरे' में रखा, शिवसेना को आश्चर्य
राउत ने कहा हारना और डरना मना है : कांग्रेस और राकांपा के समर्थन से महाराष्ट्र में सरकार बनाने के शिवसेना के प्रयासों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, 'अब हारना और डरना मना है।' सोमवार को राउत की एंजियोप्लास्टी हुई थी। बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
 
राउत (57) ने यह भी लिखा कि हार हो जाती है जब मान लिया जाता है, जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है। बुधवार को राउत ने ट्विटर पर जो संदेश लिखे थे उनका संकेत इस ओर था कि महाराष्ट्र में सरकार गठन के प्रयासों के बीच उनकी पार्टी के लिए आगे की राह आसान नहीं है।
 
ठाकरे ने की कांग्रेस नेताओं से मुलाकात : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण, बाबासाहेब थोराट और माणिकराव ठाकरे से मुलाकात की थी। बाद में माणिकराव ठाकरे ने कहा था कि दलों के बीच बातचीत सही दिशा में चल रही है।
 
चव्हाण बोले- कोई निर्णय नहीं हुआ : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रही बातचीत अभी प्रारंभिक स्तर पर है और अब तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राकांपा ने बुधवार को पार्टी स्तर पर चर्चा की और बाद में एक साथ मिलकर 'न्यूनतम साझा कार्यक्रम' तथा 'सत्ता-साझेदारी के फॉर्मूले' पर बात की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी आई गिरावट, जा‍निए क्‍या रहे भाव...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

अगला लेख