Maharashtra : 'शिव' नाम पर कांग्रेस-एनसीपी को ऐतरा‍ज, बदलेगा महागठबंधन का नाम

Webdunia
गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (11:39 IST)
मुंबई। कांग्रेस द्वारा शिवसेना को समर्थन की हरी झंडी के बाद अब महाराष्ट्र की सियासी तस्वीर साफ हो रही है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शिवसेना को समर्थन देने का फैसला कर लिया गया।
 
आज कांग्रेस और एनसीपी की फिर बैठक होगी। इस बीच मीडिया में यह खबर आई कि कांग्रेस और एनसीपी को ‍महाशिव गठबंधन नाम में 'शिव' से ऐतराज है।
 
गठबंधन का नाम महाविकास गठबंधन रखा जाएगा। मीडिया में यह भी खबरें हैं कि पूरे 5 साल के लिए शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कांग्रेस और एनसीपी के उपमुख्यमंत्री रहेंगे। हालांकि तीनों पार्टी में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है।
 
जनता की चाहत उद्धव ठाकरे बनें मुख्यमंत्री : संजय राउत ने मीडिया को कहा कि शिवसेना का मुख्यमंत्री बनना चाहिए, यह महाराष्ट्र की जनता की इच्छा है। यह राज्य की भावना है कि उद्धव ठाकरे नेतृत्व करें। 2 से 5 दिनों में सभी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
 
संजय राउत ने कहा कि जब 3 दल सरकार बनाते हैं तो प्रक्रिया लंबी होती है। यह प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आने वाले 2-5 दिनों में जब प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो महाराष्ट्र में सरकार बनाई जाएगी।
 
बुधवार को कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेताओं की मैराथन बैठक के बाद दोनों पार्टियों ने ऐलान किया था कि वे जल्द ही राज्य में शिवसेना के साथ मिलकर नई सरकर का गठन करेंगे।
 
24 अक्टूबर को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यह पहली बार था कि कांग्रेस और राकांपा ने खुलकर यह घोषणा की है कि वे महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख