Maharashtra : कार में मिले 19 Kg सोना और 37 किलो चांदी, पुलिस ने जब्‍त कर GST विभाग को सौंपे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 नवंबर 2024 (00:14 IST)
Maharashtra News : चुनाव आचार संहिता के बीच शुक्रवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक वाहन से 'स्टेटिक सर्विलांस टीम' (SST) ने 19 किलोग्राम सोना और 37 किलोग्राम चांदी जब्त की, जिसकी कुल कीमत करीब 19 करोड़ रुपए है। जब्त कीमती धातुओं को सिल्लोड शहर पुलिस थाने की टीम ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग को सौंप दिया है। यह जब्ती जिले के सिल्लोड तालुका में की गई।
ALSO READ: शरद पवार का दावा- महाराष्ट्र गलत हाथों में चला गया, खराब हो गई स्थिति
एक अधिकारी ने बताया, एसएसटी ने छत्रपति संभाजीनगर-जलगांव राजमार्ग पर स्थित निलोद फाटा क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन से 19 किलोग्राम सोना और 37 किलोग्राम चांदी जब्त की। जब्त कीमती धातुओं को सिल्लोड शहर पुलिस थाने की टीम ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग को सौंप दिया है।
ALSO READ: महाराष्ट्र में विरोधियों पर बरसे आदित्य ठाकरे, बोले- धमकाने वालों को बर्फ की सिल्ली पर सुलाएंगे
यह क्षेत्र सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जीएसटी विभाग द्वारा की जाएगी। राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। (भाषा)
(सांकेतिक फोटो)
Edited by : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं नेपाल में भड़की हिंसा का असली गुनहगार, क्‍यों चर्चा में हैं ओली को इशारों पर नचाने वाली चीनी सुंदरी हाओ यांकी

नेपाल में तख्तापलट के पीछे एक और कहानी, कौन हैं हृदयेन्द्र शाह और क्या है राज परिवार से इनका संबंध

Nano Banana 3d figurines क्या है, Ghibli के बाद क्यों हुआ इतना वायरल, सोशल मीडिया पर पोस्ट की होड़, खुद कैसे करें क्रिएट

Alto और Wagon R होगी देश की सबसे सस्ती कार, क्या है GST का गणित

नेपाल में तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार के गठन पर गहराया संकट, बड़ा सवाल, क्या भटक गया Gen-Z आंदोलन?

सभी देखें

नवीनतम

सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्‍ट्रपति, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

नेपाल में न्यायालय भी क्यों है जनता के निशाने पर?

सुशीला कार्की बन सकती हैं अंतरिम प्रधानमंत्री, क्या है आज नेपाल का हाल?

LIVE : सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्‍ट्रपति, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

भारतीय मूल के होटल मैनेजर की अमेरिका में खौफनाक हत्या, वॉशिंग मशीन को लेकर हुआ था विवाद

अगला लेख