Maharashtra : मादक पदार्थ मामले में 8 पाकिस्तानियों को 20 साल की कैद, दो-दो लाख रुपए का जुर्माना भी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 1 जनवरी 2025 (17:05 IST)
Maharashtra News : मुंबई की एक विशेष अदालत ने 2015 में करीब 7 करोड़ रुपए मूल्य के 200 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त करने के मामले में 8 पाकिस्तानी नागरिकों को बुधवार को 20 साल कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषियों पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। वर्ष 2015 में तटरक्षक बल ने गुजरात तट के पास 6.96 करोड़ रुपए मूल्य की 232 किलोग्राम हेरोइन ले जा रही एक नौका से आरोपियों को गिरफ्तार किया था। नौका पर 11 ड्रम थे जिनमें 20 प्लास्टिक की थैलियां थीं जांच करने पर पता चला कि गेहुंआ भूरे रंग का पाउडर हेरोइन है।
 
मादक पदार्थ निषेध से संबंधी एनडीपीएस अधिनियम मामलों के विशेष न्यायाधीश शशिकांत बांगर ने आठ लोगों को मादक पदार्थ निरोधक कानून के तहत इन अपराधों का दोषी ठहराया। एनडीपीएस अधिनियम के तहत दोषियों को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई। अदालत ने दोषियों पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।
ALSO READ: ICG ने अंडमान के पास से किया 5500 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
वर्ष 2015 में तटरक्षक बल ने गुजरात तट के पास 6.96 करोड़ रुपए मूल्य की 232 किलोग्राम हेरोइन ले जा रही एक नौका से आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, नौका पर 11 ड्रम थे जिनमें 20 प्लास्टिक की थैलियां थीं जिनमें गेहुंआ भूरे रंग का पाउडर था। अभियोजन पक्ष ने कहा कि हर पैकेट की सामग्री की जांच करने पर पता चला कि गेहुंआ भूरे रंग का पाउडर हेरोइन है।
 
आठ पाकिस्तानी नागरिकों के पास से तीन सैटेलाइट फोन, जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) नेविगेशन चार्ट तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए। बाद में उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित पुलिस को सौंप दिया गया। विशेष लोक अभियोजक सुमेश पुंजवानी ने आरोपियों के लिए अधिकतम सजा का अनुरोध करते हुए कहा कि यह अन्य मादक पदार्थ तस्करों के लिए सबक हो सकता है।
ALSO READ: गुजरात के तट के निकट 700 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त, 8 ईरानी गिरफ्तार
हालांकि बचाव पक्ष के वकील ने नरम रुख अपनाने का अनुरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने नरम रुख अपनाने से इनकार कर दिया और आठों आरोपियों को अधिकतम सजा सुनाई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: म्यांमार का मददगार बना भारत, भूकंपग्रस्त देश में राहत सामग्री लेकर पहुंचा विमान

पूर्वी काठमांडू में कर्फ्यू हटाया गया, 100 से अधिक राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 16 नक्सली ढेर

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान, दामों में कोई बदलाव नहीं

ट्रंप ने जमकर की पीएम मोदी की तारीफ, बताया स्मार्ट और अच्छा दोस्त

अगला लेख