Publish Date: Tue, 18 Mar 2025 (00:03 IST)
Updated Date: Tue, 18 Mar 2025 (00:06 IST)
औरंगजेब की कब्र विवाद को लेकर सुलग रहे महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को भारी बवाल हो गया। सुबह विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने औरंगजेब की मजार को हटाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क उठी। घटना से जुड़ी से जुड़ी 10 बड़ी बातें-
1. नागपुर में औरंगजब को लेकर दो पक्षों में हिंसा। नागपुर का महल इलाका पत्थरों से पटा, लोगों के घर में पत्थर फेंके।
2. महल और आसपास के इलाकों में हजारों पुलिसकर्मी तैनात।
3. विधायक प्रवीण दटके ने उठाया सवाल। स्थानीय विधायक प्रवीण दटके का दावा, बाहर से हिंसा फैलाने आए दंगाई।
4. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रदर्शनकारियो को बख्शा नहीं जाएगा।
5. नितिन गडकरी ने की आम लोगों से अपील, शान्ति बहाल करने में पुलिस की मदद करे।
6. पूरे इलाके में धारा 144 लागू। हिंसा में कई पुलिसकर्मी और लोग घायल। कई गाड़ियां और जेसीबी को आग लगाई।
7. मंत्री चंद्रशेखर भावनकुले ने कहा, अब स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन आरोपियों को छोड़ा नहीं।
8. आम लोगों से बेवजह घरों से बाहर नहीं जाने की अपील।
9. नागपुर कमिश्नर रविन्द्र सिंघल ने बताया कि 40 से 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
10. पुलिस ने हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज किया। आंसूगैस के गोले छोड़े. करीब एक घंटे तक उपद्रवियों ने बवाल मचाए रखा। Edited by : Sudhir Sharma