फडणवीस ने की कांग्रेस से संसद का समय खराब करने पर माफी की मांग
कहा कि कांग्रेस राजनीति के लिए आंबेडकर के नाम का इस्तेमाल करना चाहती है
Publish Date: Tue, 24 Dec 2024 (18:37 IST)
Updated Date: Tue, 24 Dec 2024 (18:42 IST)
गांधी परिवार ने हमेशा आंबेडकर का विरोध किया : उन्होंने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिखा दिया है कि गांधी परिवार ने हमेशा आंबेडकर का विरोध किया है। संवाददाताओं द्वारा शाह के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि यह महज नाटक है।
ALSO READ: नाराज छगन भुजबल ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात, बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अमित शाह का अधूरा वीडियो (जिसमें उन्होंने आंबेडकर का जिक्र किया था) सोशल मीडिया पर साझा करने और संसद का समय बर्बाद करने तथा अब लोगों का समय बर्बाद करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने कभी आंबेडकर को सम्मान नहीं दिया लेकिन अब वह राजनीति के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना चाहती है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta